Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल

    January 21, 2026

    झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट

    January 21, 2026

    लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»लॉकडाउन 5 पर आज आएगा बड़ा फैसला, झारखंड में और कड़ाई की संभावना
    राष्ट्रीय

    लॉकडाउन 5 पर आज आएगा बड़ा फैसला, झारखंड में और कड़ाई की संभावना

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 30, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली । कोरोना वायरस को लेकर देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन को लेकर आज बड़ा फैसला आ सकता है। केंद्र की मोदी सरकार शाम तक इसके बढ़ाए जाने का एलान कर सकती है। इससे पहले शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर अलग-अलग राज्‍यों के मुख्‍यम‍ंत्रियाें के सुझावों की जानकारी दी। माना जा रहा है कि लॉकडाउन एक बार फिर से दो हफ्ते के लिए बढ़ाया जाएगा। संभव है कि 15 जून तक राज्‍यों की भूमिका को बढ़ाते हुए लाॅकडाउन 5 लागू कर दिया जाए।

    इधर झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलाें और लगातार बिगड़ रहे हालात को देखते हुए अभी रियायतें देने के बाबत सरकार ने स्‍पष्‍ट रुख तय नहीं किया है। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र के हर निर्णय के साथ खड़ा रहने की बात कही है। 31 मई के बाद लाॅकडाउन जारी रखने के मसले पर सीएम फिर से केंद्र के अनुरूप ही गाइडलाइन तय कर सकते हैं।

    हजाराें प्रवासी मजदूरों के झारखंड आगमन के बाद से राज्‍य में कोरोना के बिगड़े हालात को लेकर और कड़ाई भी की जा सकती है। इधर गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से 15 दिन और लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। हालांकि इस बार लॉकडाउन में बंदिशें और छूटों को लेकर राज्‍यों को ज्यादा अधिकार दिए जाएंगे। पाबंदियों में ढील देने या सख्‍ती बढ़ाने को लेकर लॉकडाउन के पांचवें चरण में राज्‍य ही अपने तरीके से फैसले ले सकेंगे।

    सार्वजनिक कार्यक्रमों, अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ानों, सिनेमा हॉल, मॉल, स्‍कूल-काॅलेज खोलने आदि पर राज्‍य सरकार निर्णय कर सकती है। इस दौरान शारीरिक दूरी का अनुपालन और अन्‍य सुरक्षा एहतियातों के बारे में केंद्र की ओर से गाइडलाइन जारी‍ किया जा सकता है। स्‍कूल कॉलेज के साथ ही परीक्षाओं के बारे में पहले ऊपर की कक्षाओं और बाद में नीचे की कक्षाओं में पढ़ाई शुरू करने पर लॉकडाउन फेज पांच में अहम फैसला आएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार

    January 21, 2026

    SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध

    January 21, 2026

    प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित

    January 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नगड़ी टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी! टोल कर्मी दिलीप टोप्पो को बेरहमी से पीटा, लूट का भी आरोप, VIDEO वायरल
    • झारखंड में बड़ा एक्शन: जॉइन करते ही रिश्वत मांगने लगे SHO, ACB ने कर दिया अरेस्ट
    • लिव-इन रिलेशनशिप पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा बयान, महिलाओं को मिले ‘पत्नी’ जैसे अधिकार
    • SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हर गाली नहीं मानी जाएगी जातिगत अपराध
    • प्रयागराज में बड़ा हादसा टला: केपी कॉलेज के पीछे तालाब में गिरा माइक्रोलाइट विमान, दोनों पायलट सुरक्षित
    • दावोस से हेमंत सोरेन का संदेश: युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प, निवेश के खुल रहे नए द्वार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.