Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में JMM नेता सह पूर्व जिप अध्यक्ष की हत्या, खांखी जंगल में मिली अधजली लाश

    February 21, 2026

    SC/ST/OBC के खाली पदों पर विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा में की बहस, सरकार ने दिया जवाब

    February 21, 2026

    Jharkhand High Court का बड़ा फैसला: केवल शक के आधार पर नहीं मिलेगा तलाक

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»लोहरदगा में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
    झारखण्ड

    लोहरदगा में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 9, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लोहरदगा, जासं। लोहरदगा में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद प्रशासन के होश उड़ गए हैं। यह घटना सोमवार की रात की है। इसकी जानकारी मंगलवार को हुई। इस संबंध में कोई भी कुछ बताने से परहेज कर रहा है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि कोरोना संक्रमित मरीज सदर अस्पताल में भर्ती था। उसकी रिपोर्ट सोमवार की देर रात पॉजिटिव आने के बाद तनाव में आकर उस संक्रमित व्यक्ति ने गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक को अन्‍य लोगों के साथ क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। सभी का सैंपल जांच के लिए रिम्‍स भेजा गया था। लेकिन रिपोर्ट रिम्‍स से नहीं आई थी। इधर, लोहरदगा में ही उसके समेत अन्‍य लोगों की ट्रूनेट से कोरोना की जांच की गई। इसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि अन्‍य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली।

    उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने घटना की पुष्टि की, पर उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। फिलहाल कुछ भी बता पाना जल्दबाजी होगी। दूसरी ओर कोरोना संक्रमित मरीज के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग परेशान हो उठा और सबसे पहले इसकी सूचना उपायुक्त आकांक्षा रंजन समेत आला अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के साथ ही पुलिस-प्रशासन की पूरी टीम सदर अस्पताल पहुंच गई और अपने-अपने तरीके से जांच-पड़ताल शुरू कर दी, पर मीडिया को इससे दूर रखा गया है।

    भंडरा का था रहने वाला, 24 मई को मुंबई से लौटा था लोहरदगा

    इसकी पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह 24 मई को मुंबई से लोहरदगा आया था। यहां पर जांच के बाद सैंपल लेकर सदर अस्पताल स्थित सिस्टम क्वरंटाइन में रखा गया था। उसके अन्य साथी पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। जबकि मृतक के संदिग्ध होने पर उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में JMM नेता सह पूर्व जिप अध्यक्ष की हत्या, खांखी जंगल में मिली अधजली लाश

    February 21, 2026

    SC/ST/OBC के खाली पदों पर विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा में की बहस, सरकार ने दिया जवाब

    February 21, 2026

    Jharkhand High Court का बड़ा फैसला: केवल शक के आधार पर नहीं मिलेगा तलाक

    February 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में JMM नेता सह पूर्व जिप अध्यक्ष की हत्या, खांखी जंगल में मिली अधजली लाश
    • SC/ST/OBC के खाली पदों पर विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा में की बहस, सरकार ने दिया जवाब
    • Jharkhand High Court का बड़ा फैसला: केवल शक के आधार पर नहीं मिलेगा तलाक
    • Jharkhand में मोबाइल ऐप से होगी जनगणना, गलत जानकारी पर सख्त सजा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 21st Feb | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 21st Feb | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.