लोहरदगा: 50 किलो विस्फोटक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जिले के सदर थाना पुलिस की ओर से की गई है। ये प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को विस्फोटक सप्लाई का काम करते थे। ये खेप भी उन्हीं तक पहुंचाई जा रही थी। लोहरदगा SP प्रियंका मीणा को इसकी गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र में विस्फोटक लेकर नक्सली संगठनों को पहुंचाने का तैयारी में हैं। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम राजू मुंडा और हरी प्रकाश है। पुलिस ने उनके पास से 50 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बरामद किया है। इसका इस्तेमाल बम बनाने में होता है।पुलिस गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेज दी है।
जारी है पुलिस की छापेमारी
लोहरदगा SP प्रियंका मीणा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में कुछ आपराधिक तत्व के लोग हैं जो नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के लिए कार्य कर रहे हैं और उन्हें जरूरी सम्मान के साथ विस्फोटक भी पहुंचा रहे हैं। पुलिस वैसे लोगों से सख्ती से पेश आएगी।

