Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कैबिनेट की बैठक के बाद कल इस्तीफा देंगे नीतीश, परसों नए CM की शपथ

    April 13, 2026

    25 महीने में 63 बार सैलरी! झारखंड ट्रेजरी घोटाले में अजब-गजब खुलासे, IAS कमेटी और CID जांच शुरू

    April 13, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 13th April | Dhanabd

    April 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»वांडेट नक्सली सिंघराय सोरेन को एनआईए ने किया गिरफ्तार
    झारखण्ड

    वांडेट नक्सली सिंघराय सोरेन को एनआईए ने किया गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 24, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गिरिडीह: एनआईए ने 50 हजार इनामी नक्सली सिंघराय सोरेन को गिरफ्तार किया है. सिंघराय सोरेन की गिरफ्तारी गिरिडीह जिले के अकबकीटांड गांव से हुई है. एनआईए ने बीते 5 मार्च 2018 को गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के अकबकीटांड गांव में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद के साथ 15 माओवादियों के गिरफ्तार होने के मामले में सिंघराय सोरेन को गिरफ्तार किया है. सिंघराय सोरेन गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के अकबकीटांड़ गांव का रहने वाला था. इस मामले में लंबे समय से एनआईए को उसकी तलाश थी. एनआईए ने उसके ऊपर 50 हजार इनाम घोषित किया था.

    15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है

    नक्सल विरोधी अभियान में गिरिडीह के तत्कालीन एसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस/ सीआरपीएफ/झारखंड जगुआर को ज्वाइंट ऑपरेशन में बीते 5 मार्च 2018 को एक बड़ी सफलता मिली थी. पुलिस ने दो-तीन इनामी नक्सली (चार्ली-5 लाख, सोहन भुइंया-5 लाख और सुनील मांझी-25 लाख) सहित 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था. नक्सलियों के पास से 12 हथियार, कारतूस और आरडीएक्स-हैंडग्रेनेडस बरामद किये गये थे. वहीं पुलिस ने 300 आधार कार्ड भी बरामद किया थे.

    इस मामले में 6 मार्च 2018 को गिरिडीह के डुमरी थाना में कांड संख्या 26/2018 दर्ज हुआ था. जिसे एनआईए ने 9 मई 2018 टेकओवर करते हुए कांड संख्या आरसी 19/2018 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की थी. इस मामले में एनआईए ने 31अगस्त 2018 सिंघराय सोरेन समेत 10 नक्सलियों के खिलाफ़ चार्जशीट दायर किया था. जिसके बाद एनआईए ने 8 जनवरी 2019 को सात नक्सलियों के खिलाफ़ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर किया था.

    ऐसे पकड़ में आया नक्सली सिंघराय

    एनआईए को जानकारी मिली थी कि नक्सली सिंघराय सोरेन अकबकीटांड़ गांव में छिपा है. जब एनआईए और पुलिस की टीम छापेमारी करने पहुंची तब पुलिस को देखकर वह जंगल को ओर भागने लगा. पुलिस ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया. एनआईए ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि सिंघराय सोरेन माओवादी का एक सशस्त्र कैडर है, नक्सल गतिविधियों को बढ़ावा देने के इरादे माओवादी के अन्य सदस्यों के साथ आपराधिक साजिश रची थी. वह हथियार और गोला-बारूद और विस्फोटक पदार्थ छुपाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    25 महीने में 63 बार सैलरी! झारखंड ट्रेजरी घोटाले में अजब-गजब खुलासे, IAS कमेटी और CID जांच शुरू

    April 13, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कैबिनेट की बैठक के बाद कल इस्तीफा देंगे नीतीश, परसों नए CM की शपथ
    • 25 महीने में 63 बार सैलरी! झारखंड ट्रेजरी घोटाले में अजब-गजब खुलासे, IAS कमेटी और CID जांच शुरू
    • Koylanchal Samvad e-paper | 13th April | Dhanabd
    • Koylanchal Samvad e-paper | 13th April | Ranchi
    • अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
    • Koylanchal Samvad e-paper | 12th April | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.