Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CBSE 10वीं के रिजल्ट जारी, इस LINK पर Click कर Check करें अपने Marks

    April 15, 2026

    सारंडा में भीषण मुठभेड़, नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन

    April 15, 2026

    चतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घरों से मिला भारी मात्रा में नशीला सामान

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»वायरल फीवर के मरीज लोगों में डर; कही कोरोना तो नहीं!
    झारखण्ड

    वायरल फीवर के मरीज लोगों में डर; कही कोरोना तो नहीं!

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 4, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लगातार बारिश के बाद बीमारियों ने दस्तक दी है। हर घर में लोग बीमार पड़ रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार यानि वायरल फीवर जैसी बीमारी हो रही है। वायरल बुखार होने पर यह 4 से 6 दिन में दवा लेने पर ठीक हो जाता है, लेकिन इन दिनों कोरोना महामारी के कारण वायरल फीवर होने पर भी लोग डरे हैं। वायरल बुखार के लक्षण दिखाई देने पर अधिकांश लोग इसे कोरोना समझने लगे हैं।

    क्योंकि कोरोना वायरस के भी लक्षण वायरल बुखार से मिलते हैं। जिले के एमजीएम अस्पताल व सदर अस्पताल में वायरल फीवर के मरीज लगातार इलाज के लिए आ रहे हैं। मेडिसिन ओपीडी में इनकी संख्या काफी बढ़ी है। एमजीएम के मेडिसिन ओपीडी में लगभग 120 से 130 मरीज वायरल फीवर के हैं तो सदर अस्पताल में लगभग 60 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। डाॅ. आरएन झा ने कहा -बारिश से मच्छरों की तादाद में इजाफा होने का खतरा बढ़ा है। मच्छरों पर वार अभियान जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके तहत एंटीलार्वा का छिड़काव होगा। डायरिया और डेंगू-मलेरिया से जूझ रहे मरीजों की जांच व इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया गया है।

    मौसम में उतार चढ़ाव की वजह से बढ़ी है बीमारियां

    एमजीएम अस्पताल के वरीय चिकित्सक डाॅ. मतीन खान ने कहा -मौसम में उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियां बढ़ी हैं। ऐसे में सर्दी-जुकाम, बुखार और गले में खराश जैसी परेशानी बढ़ रही है, ये लक्षण कोरोना जैसे ही है। जो परेशानी व उलझन पैदा करते है। पर इससे डरने की जरूरत नहीं है,समय पर जांच व इलाज से मरीज ठीक हो रहे है।

    बच्चों और बुजुर्गों को खास सावधानी की जरूरत: सीएस

    सिविल सर्जन डॉ. आरएन झा ने कहा- अभी के मौसम में बच्चों-बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। डायबिटीज, दिल और ब्लड प्रेशर समेत दूसरी बीमारी से जूझ रहे मरीज संजीदा रहे हैं। सांस के मरीजों की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौसमी बीमारियों से पीड़ितों के अस्पताल पहुंचने से कोरोना संक्रमण के प्रसार की आशंका बढ़ी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    CBSE 10वीं के रिजल्ट जारी, इस LINK पर Click कर Check करें अपने Marks

    April 15, 2026

    सारंडा में भीषण मुठभेड़, नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन

    April 15, 2026

    चतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घरों से मिला भारी मात्रा में नशीला सामान

    April 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • CBSE 10वीं के रिजल्ट जारी, इस LINK पर Click कर Check करें अपने Marks
    • सारंडा में भीषण मुठभेड़, नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन
    • चतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घरों से मिला भारी मात्रा में नशीला सामान
    • बिहार में नई सरकार की शुरुआत, सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th April | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.