राजकीय मध्य विद्यालय खलारी में आग लगने से करीब ढाई लाख रूपए मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया। घटना बुधवार सुबह घटी। स्कूल में अवकाश था।
स्कूल मैदान में खेल रहे कुछ बच्चों ने सुबह सात बजे देखा कि स्कूल के प्रधानाध्यापक कक्ष से धुआं निकल रहा है। बच्चों ने तुरंत नजदीक में रहने वाले शिक्षक गिरिधर मिश्रा व आसपास के लोगों को सूचना दिया
बहादुरी का परिचय देते हुए फायर एक्सटिंगिवशर का प्रयोग
आसपास के युवकों ने पहल करते हुए सबसे पहले स्कूल में जाने वाला बिजली तार काट कर बिजली सप्लाई बंद किया। शिक्षक आकर कमरे का ताला खोले तो पाया कि आग धधक रहा है। इसके बाद शिक्षक गिरिधर मिश्रा के पुत्र यशवंत मिश्रा व बलवंत मिश्रा बहादुरी का परिचय देते हुए फायर एक्सटिंगिवशर का प्रयोग किए।
कई कीमती सामान जलकर खाक
आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इतने देर में कई कीमती सामान जलकर खाक हो गया था।

