रांची में दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी फरार है। मामला तुपुदाना थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार रात एल्युमीनियम फैक्ट्री में काम करने वाले दो दोस्त पूजा कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो सागर नाम के 22 वर्षीय युवक को उसी के दोस्त ने धारदार हथियार से सीने पर वार कर मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी का नाम सिंटू बताया जा रहा है। घटना के बाद वह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। तुपुदाना ओपी प्रभारी कन्हैया सिंह ने बताया कि इस मामले दोनों के तीन अन्य दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
हत्या को दुर्घटना का शक्ल देने की कोशिश की
तुपुदाना प्रभारी कन्हैया सिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने इसे दुर्घटना की शक्ल देने की कोशिश करते रहा। परिजनों को बताया कि उसका एक्सिडेंट हो गया है। वही उसे लेकर पहले तुपुदाना के निजी अस्पताल पहुंचा। वहां से रेफर करने के बाद वह देर रात RIMS पहुंचा, लेकिन जब आरोपी को मृत हो जाने की सूचना मिली तब वह फरार हो गया।

