Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JPSC 2023: झारखंड में डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण की पोस्टिंग, बाहर के राज्यों के अधिकारी भी शामिल

    March 27, 2026

    तेल पर बड़ी राहत या राहत का भ्रम? सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!

    March 27, 2026

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»वेस्टीज मार्केटिंग कंपनी के सीईओ समेत सात लोगों के खिलाफ हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा
    झारखण्ड

    वेस्टीज मार्केटिंग कंपनी के सीईओ समेत सात लोगों के खिलाफ हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: वेस्टीज मार्केटिंग कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। कंपनी की डबल यूनिवर्सल क्राउन डायरेक्टर के पद पर कार्यरत धैया निवासी सरिता राज गदमवार ने कंपनी के सीईओ गौतम बाली, कंपनी के निदेशक दीपक सूद, कंवर वीर सिंह, अनुकूल अग्रवाल, आलोक टंडन, आईटी ऑपरेशनल डायरेक्टर पवन मल्लिक समेत प्रबंधन के विरुद्ध धोखाधड़ी का शिकायतवाद अदालत में दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने ढाई करोड़ रुपये का गबन कर लिया।

    धनबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सिंह की अदालत में मुकदमा शिकायत वाद संख्या 13127/22 दायर किया है। मामले में सरिता के अधिवक्ता अमित सिन्हा, बादल पासवान और राहुल सिंह की दलील सुनने के बाद अदालत ने मामले पर सुनवाई के लिए 17 नवंबर की तारीख निर्धारित कर दी है। इस बाबत सरिता के अधिवक्ता अमित ने बताया कि वर्ष 2010 में सरिता ने अभियुक्तों के कहने पर वेस्टिज कंपनी को ज्वाइन किया। अपनी मेहनत के बल पर कंपनी के व्यवसाय को बढ़ाया, जिस कारण कंपनी ने उन्हें डबल यूनिवर्सल क्राउन डायरेक्टर का पद दिया।

    सरिता ने आरोप लगाया है कि जब वह कंपनी के उच्च पद तक पहुंच गईं तो सभी अभियुक्तों ने षड्यंत्र के तहत उनके प्राइवेट डाटा नेटवर्क के साथ छेड़छाड़ की। उनका प्राइवेट नेटवर्क जो करीबन चार लाख के पास है, उससे होने वाली आमदनी का पूरा पैसा सभी आरोपितों ने आपस में बांट लिया। यह अमाउंट करीब ढाई करोड़ रुपये है। सरिता ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने 9 अक्टूबर 2022 को ढाई करोड़ रुपये में से 50 लाख रुपये वापस देने का प्रस्ताव दिया और स्‍वीकार किया कि दो करोड़ रुपये हम लोगों ने आपस में बांट लिया है। कहा कि वह पैसा नहीं मिल सकता। सरिता की कंपनी आइडी को ब्लॉक करने की धमकी दी, ताकि उनके व्यवसाय का पैसा उन्हें नहीं मिल सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JPSC 2023: झारखंड में डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण की पोस्टिंग, बाहर के राज्यों के अधिकारी भी शामिल

    March 27, 2026

    तेल पर बड़ी राहत या राहत का भ्रम? सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!

    March 27, 2026

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JPSC 2023: झारखंड में डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण की पोस्टिंग, बाहर के राज्यों के अधिकारी भी शामिल
    • तेल पर बड़ी राहत या राहत का भ्रम? सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.