Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

    February 14, 2026

    Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन

    February 14, 2026

    हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»शराब के लिए उमड़ी भीड़ पर कुमार विश्वास का तंज, क्या इन्हें भी सरकारी मदद मिलनी चाहिए
    राष्ट्रीय

    शराब के लिए उमड़ी भीड़ पर कुमार विश्वास का तंज, क्या इन्हें भी सरकारी मदद मिलनी चाहिए

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 4, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली.  लॉकडाउन 3 लागू होने के दिन से ही शराब की बिक्री को भी हरी झंडी मिल गई। फिर क्‍या था, सोमवार सुबह 6 बजे से ही शराब की दुकानों के आगे लंबी लाइनें लग गईं। कहीं आधा किलोमीटर तो कहीं डेढ़ किलोमीटर तक लंबी लाइनें देखने को मिलीं। कुछ जगहों पर तो प्रशासन शराब की दुकान खुलवाने की हिम्‍मत ही नहीं कर पाया। उधर पूर्वी दिल्‍ली में शराब की दुकानों पर शारीरिक दूरी की धज्‍जियां उड़ाने को लेकर दोपहर बाद से बिक्री बंद कर दी गई।

    शराब के लिए मची इसी मारामारी को लेकर कवि कुमार विश्‍वास ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘सरकारों से अनुरोध है कि इस संकटकाल में भी प्राण हथेली पर रख कर अराजक और भयानक-भीड़ के रूप में इकट्ठा हुए इन सब महान “शराबी-करदाताओं” के आधार-कार्ड भी नोट कर ही लें ताकि आगे से ये लोग कभी “राशन के लिए भी पैसा नहीं है” जैसे बहाने न कर सकें! एक हम हैं जो 50 दिन से अनुशासन के साथ स्वेच्छा से ताले में बंद हैं और एक ये महापुरुष हैं।

    बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को शराब की दुकानें खुलने के बाद लगी लंबी कतारों के कारण पुलिस कर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने और शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मयूर विहार में लोगों के सामाजिक दूरी ना बनाने के कारण वहां एक दुकान को बंद ही कर दिया गया। सरकार के एक अधिकारी के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्रालय के लॉकडाउन के नियमों में ढील देने के बाद शराब की करीब 150 दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। ये दुकानें सुबह नौ बजे से शाम साढ़े छह बजे तक खुल सकती हैं।

    ये भी पढ़े

    http://ksnewsupdates.com/jharkhand/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ac%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0/

    LOCKDOWN
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक

    February 13, 2026

    देहरादून में दिनदहाड़े गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, सिल्वर सिटी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    February 13, 2026

    ED के सामने पेश नहीं हुई टीना अंबानी, जानिए किस मामले में पूछताछ को बुलाया

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रातू में तिलता ब्रिज के नीचे मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस
    • Bihar Board और CBSE 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, जानें समय पालन और जरूरी गाइडलाइन
    • हजारीबाग के गांवों में हाथी बना मौत का कारण, लगातार हमलों से हड़कंप
    • दिन में गर्मी, रात में ठंड, झारखंड के बदलते मौसम से लोग बेहाल
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.