Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में रामनवमी की तैयारियां तेज! CM हेमंत सोरेन को शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता, शांति बनाए रखने की अपील

    March 25, 2026

    कांग्रेस को बड़ा झटका! 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक दफ्तर छोड़ने का आदेश

    March 25, 2026

    रामनवमी 2026: रांची में बिजली विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी, डीजे-झांकी की ऊंचाई तय, सुरक्षा पर खास जोर

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»शहीद कुंदन कुमार ओझा के पिता ने कहा- मुझे अपने बेटे के बलिदान पर गर्व है, भाई ने कहा- चायना की हरकत कायराना
    झारखण्ड

    शहीद कुंदन कुमार ओझा के पिता ने कहा- मुझे अपने बेटे के बलिदान पर गर्व है, भाई ने कहा- चायना की हरकत कायराना

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 17, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    साहेबगंज. जिले के डीहारी गांव के शहीद कुंदन कुमार ओझा के बड़े भाई मनोज कुमार ओझा ने कहा कि चायना की हरकत कायराना है। उन्होंने बताया कि मां के मोबाइल पर फोन आया कि कुंदन अब नहीं रहे, वे देश के लिए शहीद हो गए हैं। मुझे दुख है, मेरा छोटा भाई है और ये देश के लिए अपूर्णिय क्षति है, इसे बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लोग पहले से ही कोरोना से पीड़ित हैं और अब चायना कायराना हरकत कर रहा है, देश की सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। बता दें कि शहीद पार्थिव शरीर गुरुवार को साहेबगंज पहुंचेगा जिसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी और फिर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    मनोज ओझा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मेरी अपील है कि चायना की इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए ताकि देश के वीर जवानों की आत्मा को शांति मिल सके और चायना दोबारा हमें आंख दिखाने की कोशिश न करे।

    वहीं शहीद के चाचा रामानुज ओझा ने कहा कि हमलोग समाचार पत्रों और दूरदर्शन पर देखा करते थे कि सीमा पर देश के जवान शहीद हो रहे हैं। अब हमारे गांव के बेटे ने भी सीमा पर देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। हमें इसका गर्व है। इसकी क्षतिपूर्ति तो हमलोग नहीं कर पाएंगे। लेकिन सरकार से आग्रह करेंगे कि इसके बदले में उचित जवाबी कार्रवाई की जाए।

    पिता रोते रहे… कुछ ज्यादा नहीं बोले
    शहीद के पिता रविशंकर ओझा ने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें बेटे की शहादत पर गर्व है। इस दौरान वे रोते रहे, आसपास के लोग उन्हें संभालते रहे लेकिन वे ज्यादा कुछ नहीं बोल पाए। उनके चेहरे पर चायना की कायराना हरकत के खिलाफ गुस्सा और बेटे के खोने का गम साफ तौर पर दिख रहा था। इस दौरान आसपास के लोग और परिजन उनका ढांढस बंधाते रहे।

    दोस्तों से जल्द मिलने का वादा कर गए थे कुंदन
    देश सेवा की जज्बा और दुश्मनों को मरते दम तक चुनौती देने वाले झारखंड साहिबगंज डीहारी के कुंदन ओझा अपने दोस्तों में काफी लोकप्रिय थे। 5 महीने पहले अपने घर आए थे तो दोस्तों को यह वादा करके गए थे कि शीघ्र ही फिर मिलेंगे लेकिन वादा निभाने से पहले कुंदन शहीद हो गए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में रामनवमी की तैयारियां तेज! CM हेमंत सोरेन को शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता, शांति बनाए रखने की अपील

    March 25, 2026

    रामनवमी 2026: रांची में बिजली विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी, डीजे-झांकी की ऊंचाई तय, सुरक्षा पर खास जोर

    March 25, 2026

    हजारीबाग में बवाल! मंगला जुलूस रोके जाने पर भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में रामनवमी की तैयारियां तेज! CM हेमंत सोरेन को शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता, शांति बनाए रखने की अपील
    • कांग्रेस को बड़ा झटका! 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक दफ्तर छोड़ने का आदेश
    • रामनवमी 2026: रांची में बिजली विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी, डीजे-झांकी की ऊंचाई तय, सुरक्षा पर खास जोर
    • हजारीबाग में बवाल! मंगला जुलूस रोके जाने पर भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव
    • राजधानी रांची में अपराधियों का आतंक! एक रात में दो पेट्रोल पंप लूटे
    • Koylanchal Samvad e-paper | 25th March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.