Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक

    February 13, 2026

    मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू

    February 13, 2026

    देहरादून में दिनदहाड़े गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, सिल्वर सिटी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»शहीद वीर जवान कुलदीप उरांव को नम आंखों से हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई
    झारखण्ड

    शहीद वीर जवान कुलदीप उरांव को नम आंखों से हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 4, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    साहेबगंज। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शहीद कुलदीप उरांव का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गयी।साहेबगंज जिले के जिरवाबड़ी के वार्ड नं 12 रहने वाले शहीद कुलदीप उरांव का अंतिम संस्कार जैप-9 मुख्यालय से सटी उसकी निजी जमीन पर किया गया।जनजातीय परंपरा के अनुसार शहीद कुलदीप उरांव को उसकी मां की कब्र के बगल में ही दफनाया गया।इससे पहले शहीद का पार्थिव शरीर राँची से हेलीकॉप्टर से साहेबगंज स्थित जैप-9 ग्राउंड पहुंचा,जहां सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी।इस दौरान जिले के उपायुक्त वरुण रंजन ,पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह राजमहल विधायक अनंत ओझा से लेकर जिले तमाम बड़े अधिकारियों ने उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और अंतिम यात्रा को नगर भ्रमण भी कराया गया।

    मां के कब्र के बगल में दफनाए गए शहीद कुलदीप।शहीद कुलदीप उरांव को जैप-9 के बगल में उनके पैतृक जमीन पर दफनाया गया। बता दें कि जहां शहीद को दफनाया। बगल में ही उनकी मां की कब्र है। शहीद की मां का निधन करीब दो साल पहले हुआ था। शहीद कुलदीप कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के मालबाग इलाके में गुरुवार की रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में साहेबगंज निवासी सीआरपीएफ जवान कुलदीप उरांव शहीद हो गए थे। कुलदीप के पिता घनश्याम उरांव ने भी बताया कि आरपीएफ कमांडेंट ने उन्हें फोन करके इसकी सूचना दी।घनश्याम उरांव ने कहा कि साआरपीएफ में मैंने भी सेवा की है। बेटा भी सीआरपीएफ में सेवा करते हुए शहीद हो गए। बेटे की शहादत पर हमें गर्व है। लेकिन सरकार इसका बदला ले। शहीद कुलदीप की पत्नी वंदना उरांव कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल हैं। उनका बेटा यस 9 साल का है और बेटी वैसी 6 साल की। दो बच्चे अपनी मां के साथ कोलकाता में रहते हैं। साहेबगंज में उनके पिता और भाई रहते हैं।

    शहीद कुलदीप उरांव को श्रद्धांजलि देने व उनके अंतिम दर्शन को पहुंची गांव की महिलाएं।

    दो महीने में साहेबगंज के तीन सपूतों ने दी देश के लिए कुर्बानी
    साहेबगंज से 2 महीनों में 3 वीर सपूतों ने अपने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपने जिला ही नहीं अपने राज्य एवं देश का नाम रोशन किया है। जिले में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों की लंबी लिस्ट है। जिले के लाल देश की सीमा की रक्षा के लिए अग्रिम चौकियों पर तैनात रहते हैं। यहां के कई जवान अपनी शहादत दे चुके हैं। कभी आतंकवादियों तो कभी नक्सलियों से लोहा लेने में यहां के जवान शहीद हुए हैं। कारगिल युद्ध के दौरान भी यहां के जवान शहीद हुए थे। पिछले माह 16 जून को भारत चीन सीमा पर गलवान घाटी में साहिबगंज के जवान कुंदन कुमार ओझा वीरगति को प्राप्त हुए थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू

    February 13, 2026

    झारखंड पुलिस में बड़ा अपग्रेड: 893 अत्याधुनिक डिजिटल वायरलेस उपकरणों की खरीद, संचार होगा तेज और सुरक्षित

    February 13, 2026

    हज़ारीबाग में हाथियों का तांडव! एक ही परिवार के 4 समेत 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

    February 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    • मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू
    • देहरादून में दिनदहाड़े गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, सिल्वर सिटी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
    • झारखंड पुलिस में बड़ा अपग्रेड: 893 अत्याधुनिक डिजिटल वायरलेस उपकरणों की खरीद, संचार होगा तेज और सुरक्षित
    • हज़ारीबाग में हाथियों का तांडव! एक ही परिवार के 4 समेत 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
    • रांची के कोकर में तेज रफ्तार कार का कहर! टोटो को मारी टक्कर, एक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.