Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BIG BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का रात 8 बजे देश को संबोधन

    May 12, 2025

    रांची में बनेगा सीएम हेमंत सोरेन का नया आवास, CM हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास की रखी नींव

    May 12, 2025

    कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

    May 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»शादी कर घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन नदी में बहे, ग्रामीणों ने बचाई सब की जान
    झारखण्ड

    शादी कर घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन नदी में बहे, ग्रामीणों ने बचाई सब की जान

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 21, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू. सतबरवा थाना क्षेत्र स्थित मलय नदी में अचानक जलस्तर बढ़ जाने के दौरान एक स्वीफ्ट डिजायर कार पानी में बह गई। कार में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग सवार थे। आसपास मौजूद लोग नदी में कूदे और कार से सभी को बाहर निकाल उनकी जान बचाई। घटना शनिवार शाम की है। शादी के बाद दूल्हा, दुल्हन को अपने घर ले जा रहा था और इसी दौरान बीच रास्ते में यह घटना हुई।

    राधा-कृष्ण मंदिर में शादी के बाद निकले थे घर के लिए

    कार सवार लोगों को बाहर निकालने के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से गाड़ी को भी नदी से बाहर निकाल लिया। दरअसल, राजहरा (पलामू) निवासी दिग्विजय सिंह की शनिवार को माइल मटलोंग, मनिका (लातेहार) निवासी खुशबू कुमारी के साथ सतबरवा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में शादी हुई। इसके बाद शाम को दूल्हा-दुल्हन, ड्राइवर समेत पांच लोग राजहरा जाने के लिए स्वीफ्ट डिजायर से रवाना हुए।

    नदी में बहते हुए कार 200 मीटर दूर तक जा पहुंची

    गाड़ी जैसे ही झरियवा-खामडीह के पास पहुंची, ड्राइवर ने मलय नदी पर बनी छोटी पुलिया पर पानी का बहाव कम देखा और उसे पार करने लगा। इसी दौरान पुलिया पर पानी का बहाव तेज हो गया और कार नदी में बहने लगी। कार देखते ही देखते करीब 200 मीटर दूर तक जा पहुंची। तभी नदी के आसपास मौजूद लोग पानी में कूदे और बहती कार को रोका। रस्सी से बांध कुछ लोगों ने कार को नदी में ही रोके रखा फिर सवार लोगों को बाहर निकाला।

    लोगों के बाहर निकलते ही कार फिर से नदी में बहने लगी। लोगों ने रस्सी के सहारे कार को रोका और फिर धीरे-धीरे उसे बाहर निकाला।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बनेगा सीएम हेमंत सोरेन का नया आवास, CM हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास की रखी नींव

    May 12, 2025

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

    May 12, 2025

    चतरा में अनियंत्रित हाइवा घुसा घर में एक की मौत दो की हालत गंभीर

    May 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • BIG BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का रात 8 बजे देश को संबोधन
    • रांची में बनेगा सीएम हेमंत सोरेन का नया आवास, CM हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास की रखी नींव
    • कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी
    • पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट, एक जवान घायल
    • रांची में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, सुनसान इलाके में दो युवकों की गला रेतकर हत्या
    • पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक: वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.