Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

    March 11, 2026

    झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे

    March 11, 2026

    झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»शादी में बुलाए 50 से ज्यादा मेहमान, जानिए जिला कलेक्टर ने लगाया कितने लाख रुपये का जुर्माना
    राष्ट्रीय

    शादी में बुलाए 50 से ज्यादा मेहमान, जानिए जिला कलेक्टर ने लगाया कितने लाख रुपये का जुर्माना

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 27, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जयपुर: कोरोना महामारी की वजह से देश-दुनिया के लोगों की दिनचर्या में बदलाव आया है. कुछ पाबंदियों के साथ समय बीत रहा है. धार्मिक आयोजन, अंतिम संस्कार और शादी-विवाह जैसे आयोजन भी प्रभावित हुए हैं. कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसको लेकर गाइडलाइन जारी किए गए हैं. राजस्थान के भीलवाड़ा में 13 जून को एक शख्स के बेटे की शादी थी. इसमें शख्स ने 50 से अधिक लोगों को बुला लिया और ये उसे महंगा पड़ गया. भीलवाड़ा के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ने शख्स पर 6,26,600 का जुर्माना लगा दिया.

    शादी में शामिल होने वाले 15 लोग पॉजिटिव पाए गए

    बता दें कि शादी के आयोजन में अधिक से अधिक पचास लोगों को ही बुलाने की अनुमति दी गई है. लेकिन इस गाइडलाइन का शख्स ने उल्लंघन कर दिया. इतना ही नहीं 13 जून को हुई इस शादी में शामिल होने वाले 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और तो और एक शख्स की वायरस के वजह से मौत भी हो गई.

    राजस्थान में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक 16660 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. हालांकि, 13062 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. राजस्थान में इस वायरस की वजह से 380 लोगों की मौत हो चुकी है. कुल पॉजिटिव मामलों में से 3218 एक्टिव केस हैं.

    राजस्थान में 26 केंद्रों पर हो रही है कोरोना की जांच

    राजस्थान के एक और जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की अनुमति मिल गयी है. चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य के 19 जिलों के 26 केंद्रों पर कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की जा रही है. 20वें जिले के लिए भी हाल में अनुमति मिल गई है और शेष बचे जिलों में भी जांच सुविधाएं जल्द विकसित कर ली जाएंगी. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में अब तक 7.50 लाख से ज्यादा जांच करवाई जा चुकी हैं. 38250 जांच प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर ली है और 15-16 हजार जांच प्रतिदिन की जा रही हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर

    March 9, 2026

    UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
    • झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे
    • झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग
    • Koylanchal Samvad e-paper | 11 March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 11 March | Ranchi
    • क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.