रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के बाद नामकुम थाने की पुलिस ने तत्काल कारवाई करते आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सुनसान जगह देखकर आरोपित ने दिया घटना को अंजाम
पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया है कि रविवार देर रात करीब 12ः30 बजे गांव के एक व्यक्ति की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। शादी समारोह से रात को खाना खाने के बाद वह अकेली घर वापस आ रही थी। इस दौरान सुनसान जगह पर गांव के ही कुन्द्रो मुंडा उर्फ मोहन दिरवार मुंडा ने पीछा किया। उसने पीछे से उसका मुंह दबा दिया। जमीन पर जबरदस्ती पटकर कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता आरोपित से काफी विनती व प्रार्थना करती रही, लेकिन उसने उसकी एक न सुनी। शोर मचाने पर आरोपित ने उसे कई बार उठा कर पटक दिया। यही नहीं जान से मारने के नीयत से कई बार उस पर प्रहार किया। जमीन पर बार-बार पटकता रहा।
पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान गांव के ही दो लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने उसे किसी तरह आरोपित के चंगुल से छुड़ाया। इसी दौरान आरोपित वहां से भागने लगा। इस क्रम में वह गिर गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता के अनुसार दुष्कर्म करने के दौरान आरोपित द्वारा जमीन पर पटकने से उसकी पंजरी की हड्डी व हाथ की हड्डी टूट गई है। बाद में पीड़िता को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया। स्वस्थ होने के बाद पीड़िता 17 मई को नामकुम थाना पहुंची। उसने लिखित शिकायत की। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

