Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज

    January 15, 2026

    राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप

    January 15, 2026

    पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली

    January 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»शिबू सोरेन के आवास तक पहुंचा कोरोना, 12 कर्मचारी पॉजिटिव मिले;
    झारखण्ड

    शिबू सोरेन के आवास तक पहुंचा कोरोना, 12 कर्मचारी पॉजिटिव मिले;

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 7, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कोरोना का संक्रमण झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के आवास तक पहुंच गया है। उनके आवास के 24 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 12 पॉजिटिव मिले। इनमें सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। राज्य में रोज कोरोना के सैकड़ों मरीज मिल रहे हैं। सरकार ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। लेकिन मैनपावर की कमी के कारण जांच की पेंडिंग लगातार बढ़ती जा रही है। सिर्फ रिम्स में ही 2500 और इटकी आरोग्यशाला में 4000 सैंपलों की जांच पेंडिंग में है।

    पारा मेडिकल कर्मचारियों की हड़ताल से जांच की स्थिति और भी चरमरा गई है। राज्य के जिला अस्पतालों में रोजाना करीब 8000 सैंपलिंग हो रही थी, जो हड़ताल के कारण घटकर 5000 पर पहुंच गई है। कोडरमा, लातेहार में तो सैंपलिंग लगभग ठप ही हो गई है।

    हड़ताल तुड़वाने के लिए स्वास्थ्य सचिव से मेडिकल कर्मियों की आज बातचीत
    सरकार के निर्देश के बाद कई जिलों के डीसी ने हड़तालियों को काम पर लौटने का नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर नितिन मदन कुलकर्णी ने सभी जिलों के डीसी से कहा है कि हड़ताली कर्मचारी काम पर न लौटें तो उन्हें बर्खास्त कर नई नियुक्ति करें। उन पर एफआईआर भी दर्ज कराएं क्योंकि कोरोना काल में हड़ताल जायज नहीं है। सरकार उनकी कई मांगों पर विचार कर रही है।

    उधर, खूंटी डीसी ने कहा है कि अगर सात अगस्त तक काम पर नहीं लौटे तो आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 56, 57 और 65 के तहत बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। उधर, झारखंड राज्य अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मचारी संघ के नवीन कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10:30 बजे संघ की स्वास्थ्य सचिव के साथ वार्ता होगी। इसके बाद ही कोई फैसला होगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज

    January 15, 2026

    राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप

    January 15, 2026

    पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका! MP/MLA केस रद्द करने की याचिका खारिज, जमीन घोटाले की जांच तेज
    • राँची में ईडी ऑफिस की जांच पर बड़ा खुलासा! FSL टीम के साथ सिटी डीएसपी पहुँचे, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप
    • पलामू में अपराधियों का तांडव, पार्षद पति समेत दो को मारी गोली
    • ‘सेवा तीर्थ’ में होगा प्रधानमंत्री कार्यालय का नया ठिकाना, यहां ‘इंडिया हाउस’ भी; जानें खासियतें
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th January | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th January | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.