Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»संदिग्ध अवस्था में दादा-पोता का शव बरामद, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-रांची-हजारीबाग एनएच को किया जाम
    झारखण्ड

    संदिग्ध अवस्था में दादा-पोता का शव बरामद, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-रांची-हजारीबाग एनएच को किया जाम

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चतरा में सड़क किनारे जंगल से संदिग्ध अवस्था मे दादा-पोता के शव मिलने से ईलाके में सनसनी फैल गई है। सिमरिया थाना क्षेत्र के चतरा-रांची मुख्यपथ एनएच-22 पर स्थित गोढ़ाई ईलाके से पेड़ के नीचे से दोनों का शव पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही मौके से मृतकों का मोबाईल और मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान लमटा निवासी सुरेश साहू व सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा रांची मुख्य पथ को जाम कर दिया है। ग्रामीण हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ-साथ 25-25 लाख रुपये आर्थिक मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

    इधर घटना की सूचना पाकर सिमरिया अंचल अधिकारी छुटेश्वर रविदास, पुलिस निरीक्षक केके चौधरी, सिमरिया थाना प्रभारी विवेक कुमार और लावालौंग थाना प्रभारी नंदन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गए हैं। पुलिस और प्रखंड प्रशासन के अधिकारी आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाते हुए मौके से दोनों शवों को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के प्रयास में जुटे हैं। घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई है। मामले में परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

    लेकिन मृतकों के शरीर पर खून लगे हैं। ऐसे में यह हत्या है या वज्रपात से दोनों की मौत हुई है इसकी जांच होनी चाहिए। परिजनों के अनुसार मृतक दादा पोता अपने रिश्तेदार के घर जबड़ा गए थे। वहीं से लौटने के दौरान रास्ते में घटना घटी है। मामले में अंचल अधिकारी ने कहा है कि जांच के बाद सरकारी प्रावधानों के तहत मृतक के आश्रितों को आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा। जबकि पुलिस पूरे मामले में परिजनों के फर्द बयान पर तत्काल हत्या की प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच करने की बात कह रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। अगर दोनों की हत्या हुई है तो किसी भी परिस्थिति में हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.