Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस

    March 18, 2026

    धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    March 18, 2026

    पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सदर अस्पताल में दो महीने के बाद खुला गायनी ओपीडी, जल्द खुलेंगे अन्य विभागों के ओपीडी
    झारखण्ड

    सदर अस्पताल में दो महीने के बाद खुला गायनी ओपीडी, जल्द खुलेंगे अन्य विभागों के ओपीडी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 7, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : सदर हॉस्पिटल में दो महीने के बाद सोमवार से गायनी ओपीडी की शुरुआत की गयी. पहले दिन ओपीडी में 105 महिलाएं इलाज कराने के लिए पहुंचीं. इनमें ज्यादातर महिलाएं प्रेग्नेंट थीं और लॉकडाउन के कारण इलाज के लिए नहीं पहुंच पा रही थीं. ऐसे में जब वे इलाज के लिए पहुंचीं तो डॉक्टर से मिल कर उन्हें काफी राहत महसूस हुई.

    इसके बाद सदर हॉस्पिटल में भी लंबे समय बाद चहल-पहल देखने को मिली. वहीं डेंटल ओपीडी में भी पांच मरीज इलाज के लिए आये. जहां कोरोना से बचाव के इंतजाम के साथ डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया. ओपीडी में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कराया गया.

    जल्द खुल जायेंगे अन्य विभागों के ओपीडी

    डीएस डॉ एस मंडल ने बताया कि पहले दिन काफी मरीज आये हैं. सिटी में कहीं भी जेनरल ओपीडी की शुरुआत नहीं हुई है. मंगलवार से सदर में आई ओपीडी भी खोल दिया जायेगा.

    वहीं दो दिन बाद से मेडिसीन ओपीडी भी खोलने की योजना है. एक-एक कर जल्द ही सभी विभागों के ओपीडी चालू कर दिये जायेंगे. जिससे मरीजों को इलाज के लिए इंतजार नहीं करना होगा.

    कोरोना के 10 मरीज इनडोर में

    हॉस्पिटल में इलाज के लिए कोविड के दस मरीज एडमिट हैं. वहीं नये मरीजों का एडमिशन लगभग बंद हो चुका है. ऐसे में हॉस्पिटल प्रबंधन का मानना है कि जल्द ही हॉस्पिटल में कोरोना के एक भी मरीज नहीं रह जायेंगे.

    इसके बाद इनडोर भी सामान्य मरीजों के लिए खोल दिया जायेगा. जहां अलग-अलग विभागों की सुविधाएं भी मरीजों को मिलने लगेंगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    March 18, 2026

    पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी

    March 18, 2026

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    • पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी
    • Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Ranchi
    • झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.