Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    IAS विनय चौबे को कोर्ट से मिली डिफॉल्ट बेल

    March 30, 2026

    हजारीबाग में गुस्सा चरम पर, दुष्कर्म-हत्या के खिलाफ जोरदार विरोध

    March 30, 2026

    नीतीश कुमार के MLC पद छोड़ते ही चर्चा तेज, क्या बदलने वाला है बिहार का नेतृत्व?

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सदियों से जनजाति समाज ने भारत को आत्मनिर्भर बनाया: किरण रिजिजू
    झारखण्ड

    सदियों से जनजाति समाज ने भारत को आत्मनिर्भर बनाया: किरण रिजिजू

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 12, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    कोयलांचल संवाद संवाददाता रांची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड की जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि आदिवासी समाज अपनी विशिष्ट संस्कृति, रीति-रिवाज, वेष-भूषा एवं कर्मठता के लिए पहचाना जाता है। विकट से विकट परिस्थितियों में भी रहते हुए आदिवासी समाज ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अपनी भूमिका निभाया है।इस समाज के अंदर देशभक्ति की भावना कूट कूट कर भरी है। परंतु आज भी कुछ लोगो का मानना है कि जंगल के बीच मे रहने वाले जंगली है, परंतु जनजाति जंगली नही है।किसी भी समाज से अधिक सभ्य और विशिष्ट है। आदिवासियों की भावना स्पष्ट है कि कोई उन्हें इज्जत और आदर देगा तो उनके लिए वह जान भी देने के लिए तैयार रहते है, परंतु उनकी इज्जत, आबरू और आस्तित्व पर आघात पहुँचाने पर किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते है।
    आजादी के बाद भी आदिवासी समाज के ऊपर अन्याय होता रहा : अर्जुन मुंडा 
    जनजाति मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के कहा कि आजादी के बाद भी आदिवासी समाज के ऊपर अन्याय होता रहा, उनकी बातों को कभी नही सुनी गई लेकिन अटल विहारी वाजपेयी ने ही आदिवासी की भावना को महसूस करते हुए अपने वादों के अनुसार तीन राज्यो का गठन किया। उसमे से एक आदिवासी बहुल झारखंड राज्य है। साथ ही जनजाति समाज के उत्थान के लिए जनजाति मंत्रालय का गठन किया। इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंगल मे सदियों से रहने वाले आदिवासीयों को पहली बार वनाधिकार पट्टा कानून बनाकर आदिवासी समाज को अधिकार देने का काम किया।आगे उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को अपनी पहचान और विशिष्ठ जीवन पद्धति को बचाते हुए विकास के आधुनिक पैमानों के साथ सामंजस्य बैठते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आगे श्री मुंडा ने कहा कि जनजाति मामलों के मंत्रालय इसी बिंदु को केंद्र में रखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन के अनुरूप कार्य कर रही है।
     मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा पूरे देश मे अपनी भूमिका निभा रही है। आगे उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए जनजाति समाज को आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है और यह कार्य जनजाति समाज बखूबी कर सकता है।
    जनजाति मोर्चा पूरे राज्य में राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी : बाबूलाल मरांडी
    भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आदिवासी समाज की अवहेलना कर रही है। केंद्र के द्वारा जनजाति समाज के सशक्तिकरण के लिए जिन योजनाओं को संचालित किया है उसकी अवहेलना कर रही है। इसके खिलाफ में जनजाति मोर्चा पूरे राज्य में राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। आगे उन्होंने कहा कि जनजाति समाज की योजनाओं का लाभ दिलाने एवं प्रधानमंत्री जी के संदेश को जन जन तक पहुँचाने का काम मोर्चा के कार्यकर्ता करेगी। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक शिवशंकर उराँव ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा अंत्योदय की नीति को जमीन में उतरते हुए मोर्चा के कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव अंत्योदय ग्राम समूह बनाकर स्थानिय उत्पाद और निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा।और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान को जमीन में उतारने का काम करेगी। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद समीर उराँव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्षमन गिलुआ, अशोक बड़ाईक, बिंदेश्वर उराँव, सांसद सुनील सोरेन, डॉ अरुण उराँव, लक्षमन टुडू सहित कई उपस्थित हुए।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    IAS विनय चौबे को कोर्ट से मिली डिफॉल्ट बेल

    March 30, 2026

    हजारीबाग में गुस्सा चरम पर, दुष्कर्म-हत्या के खिलाफ जोरदार विरोध

    March 30, 2026

    उलिहातू से IIM रांची तक व्यस्त रहा उपराष्ट्रपति का दौरा, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और छात्रों से खास मुलाकात

    March 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • IAS विनय चौबे को कोर्ट से मिली डिफॉल्ट बेल
    • हजारीबाग में गुस्सा चरम पर, दुष्कर्म-हत्या के खिलाफ जोरदार विरोध
    • नीतीश कुमार के MLC पद छोड़ते ही चर्चा तेज, क्या बदलने वाला है बिहार का नेतृत्व?
    • उलिहातू से IIM रांची तक व्यस्त रहा उपराष्ट्रपति का दौरा, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और छात्रों से खास मुलाकात
    • IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका! चोटिल धोनी 2 हफ्ते OUT, टीम की किस्मत पर सवाल
    • झारखंड-बिहार में 5 मेगा एक्सप्रेसवे का धमाका! सफर आधा, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बूस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.