Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखण्ड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS अधिकारी अमित प्रकाश को ACB ने किया गिरफ्तार

    June 17, 2025

    पाकुड़ अंचल निरीक्षक के घर पर हुई भीषण डकैती, नगद और जेवरात की लूट, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2025

    03 जुलाई को होगा एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण, केंद्र ने दिया समय

    June 17, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सावधान : अनगड़ा के गेतलसूद पंचायत में सक्रिय है ठग गिरोह
    झारखण्ड

    सावधान : अनगड़ा के गेतलसूद पंचायत में सक्रिय है ठग गिरोह

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 6, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अनगड़ा:  प्रखंड में एक बार फिर ठग गिरोह सक्रिय हो गए। इस गिरोह ने ठगी का एक नया तरीका भी इजाद किया है। यह लोग अब गांव के सीधे साधे लोगों को अपना शिकार बना रहे इसकी कार्यशैली भी ऐसी है कि कोई भी इनके झांसे में बड़ी आसानी से आ जाता है। ऐसा ही मामला गेतलसूद में गुरुवार को  कॉलोनी निवासी सुरेश शर्मा के साथ हुआ। सुरेश किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में केवल महिला सदस्य थी, तभी अचानक एक व्यक्ति ग्लैमर बाइक से उनके घर पहुंचता है। घर की महिलाओं को 33 हजार रुपया देकर कहता है कि वह ब्लॉक का कर्मचारी है। यह पैसा सुरेश शर्मा के नाम पर इंदिरा आवास निर्माण के लिए आया है। फिर वह व्यक्ति वहां से चला जाता है। करीब 10 मिनट के बाद वह व्यक्ति पुनः सुरेश के घर पहुंचता है और परिवार के लोगों को बताता है कि उपर के अधिकारियों ने फोन कर उसे बताया है कि सुरेश शर्मा इंदिरा आवास का निर्माण करने में सक्षम नहीं है। इसलिए आप ही आवास का निर्माण करवा दे। इसके बाद वह घर की महिलाओं को विश्वास में लेकर पहले दिए 33 हजार और घर मे रखे करीब 6 हजार रुपये निर्माण के नाम पर मांग लेता है। सीधी साधी महिलाएं उसकी बातों में आकर उसे पैसा दे देती है। घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक पैसे लेकर वह व्यक्ति चंपत हो जाता है। हालांकि यह पहली घटना नहीं है। जनवरी-फरवरी के आसपास गेतलसूद बस्ती निवासी रमेश महतो बनादगा निवासी परमेश्वर महतो पारस टोली के बिट्टू उरांव के यहां भी कुछ इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित बताते हैं कि उक्त व्यक्ति को पहले कभी देखा नहीं। जिस बाइक से वह आया था उसमें नंबर प्लेट नहीं था। लेकिन वह ऐसे व्यवहार कर रहा था जैसे घर के मुखिया सदस्यों को बहुत अच्छी तरीके से जान रहा हो। ऐसा प्रतीत होता है जैसे घटना को अंजाम देने से पहले घर के सदस्यों की पूरी जानकारी जुटाई गई थी। इधर मुखिया हेमंत महतो ने ग्रामीणों से सतर्क रहते हुए गांव में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को देने की बात कही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखण्ड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS अधिकारी अमित प्रकाश को ACB ने किया गिरफ्तार

    June 17, 2025

    पाकुड़ अंचल निरीक्षक के घर पर हुई भीषण डकैती, नगद और जेवरात की लूट, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2025

    03 जुलाई को होगा एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण, केंद्र ने दिया समय

    June 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखण्ड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS अधिकारी अमित प्रकाश को ACB ने किया गिरफ्तार
    • पाकुड़ अंचल निरीक्षक के घर पर हुई भीषण डकैती, नगद और जेवरात की लूट, जांच में जुटी पुलिस
    • 03 जुलाई को होगा एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण, केंद्र ने दिया समय
    • झारखंड के DGP पर हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र-राज्य सरकार से जवाब, जानिए पूरा मामला
    • झारखंड में दिखने लगा है मॉनसून का असर, होने लगी है झमाझम बारिश
    • ‘इतनी गोलियां मारूंगी कि घरवाले पहचान नहीं पाएंगे…’ लड़की ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर सटाया रिवाल्वर, Video
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.