Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BIG BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का रात 8 बजे देश को संबोधन

    May 12, 2025

    रांची में बनेगा सीएम हेमंत सोरेन का नया आवास, CM हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास की रखी नींव

    May 12, 2025

    कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

    May 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»सावधान : सुपर साइक्लोन अम्फान आज दिखाएगा झारखंड में असर
    राष्ट्रीय

    सावधान : सुपर साइक्लोन अम्फान आज दिखाएगा झारखंड में असर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 20, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सुपर साइक्लोन (भीषण चक्रवात) अम्फान बुधवार को पूरे राज्य में अपना असर दिखाएगा। इस चक्रवात का सबसे ज्यादा प्रभाव संताल और कोल्हान में दिखेगा। इन इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश होने के अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी राज्य में इससे बड़ी क्षति की आशंका नही हैं। कोल्हान और संताल  में हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रतिघंटा हो सकती है। पलामू प्रमंडल को छोड़ राज्य के अधिकांश हिस्सों पर हल्की बारिशकी संभावना है।

    21 मई से कम होगा तूफान का प्रभाव: 

    मौसम विभाग के निदेशक डा एसडी कोटाल ने बताया कि यह तूफान 20 मई की शाम को पश्चिम बंगाल में सतह से टकराएगा। इससे बुधवार को पूरे झारखंड में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। 21 मई से इसका प्रभाव कम हो जाएगा, लेकिन कोल्हान और संताल के क्षेत्रों पर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के चलते रांची समेत सूबे के विभिन्न शहरों में तापमान आठ-नौ डिग्री तक गिरने की संभावना है।

    शाह ने ममता और पटनायक से बात की :

     इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात की और उन्हें महाचक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इससे पहले  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गृह मंत्री के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की थी, जिसमें चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति की समीक्षा कीथी। उन्होंने चक्रवात से प्रभावित होने वाले राज्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    BIG BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का रात 8 बजे देश को संबोधन

    May 12, 2025

    पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक: वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा

    May 12, 2025

    कुछ ही घंटों में पाकिस्तान ने कर दिया सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू के कई हिस्सों में ब्लैकआउट

    May 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • BIG BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का रात 8 बजे देश को संबोधन
    • रांची में बनेगा सीएम हेमंत सोरेन का नया आवास, CM हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास की रखी नींव
    • कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी
    • पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट, एक जवान घायल
    • रांची में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, सुनसान इलाके में दो युवकों की गला रेतकर हत्या
    • पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक: वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.