Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप

    February 6, 2026

    हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट

    February 6, 2026

    Epstein Files खुलते ही मचा भूचाल, अनिल अंबानी और हरदीप सिंह पुरी का नाम आने से सियासत गरमाई

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»साहिबगंज के कुलदीप उरांव श्रीनगर में मुठभेड़ में हुए शहीद
    झारखण्ड

    साहिबगंज के कुलदीप उरांव श्रीनगर में मुठभेड़ में हुए शहीद

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 3, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: जम्‍मू कश्‍मीर के ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के मलबाग क्षेत्र में गुरुवार रात हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। इस दौरान सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक जवान जख्मी हुआ है। कश्मीर विश्वविद्यालय के पीछे के क्षेत्र में हुई मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए आइजी विजय कुमार ने कहा कि आतंकी के  एक-दो साथी आसपास छिपे हो सकते हैं। उनके भाग निकलने के रास्ते बंद कर दिए गए हैं और सर्च अभियान चल रहा है।

    इधर, गुरुवार की रात जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के मालबाग इलाका में आतंकवादियों से मुठभेड़ में साहिबगंज के जिरवाबड़ी थाना के रहने वाले सीआरपीएफ जवान कुलदीप उरांव शहीद हो गए। सीआरपीएफ के कमांडेंट ने शहीद के पिता घनश्याम उरांव को जानकारी दी और कहा कि आपके बेटे आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए हैं।

    श्रीनगर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए कुलदीप उरांव के गमगीन पिता।

    अधिकारियों के अनुसार गुरुवार रात करीब 10:15 बजे सुरक्षाबलों का एक गश्तीदल नियमित गश्त पर मलबाग के जकूरा इलाके से गुजर रहा था। इसी दौरान जवानों को वहां एक स्कूल के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखीं। जवानों ने जैसे ही उस तरफ बढऩा शुरू किया, वहां छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें दो सीआरपीएफ कर्मी घायल हो गए।

    घायल जवानों को वहां से हटाते हुए अन्य जवानों ने पूरे इलाके को घेरकर आतंकियों पर जवाबी फायङ्क्षरग शुरू की। आसपास के शिविरों से भी अतिरिक्त सुरक्षाबल पहुंच गए। करीब सवा ग्यारह बजे कुछ देर के लिए गोलीबारी बंद हुई, लेकिन 10 मिनट के अंतराल के बाद दोबारा फायरिंग होने लगी। मुठभेड़ स्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि दो जवान घायल हुए थे।

    उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां झारखंड के साहिबगंज निवासी कुलदीप उरांव शहीद हो गए। कुलदीप सीआरपीएफ की क्विक एक्शन टीम के सदस्य हैं। मुठभेड़ में एक स्थानीय आतंकी भी मारा गया है। यह आतंकी शोपियां का सज्जाद अहमद मल्लाह बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

    बीते दो माह में श्रीनगर शहर में सुरक्षाबलों व आतंकियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पूर्व 19 मई को नवाकदल में हिजबुल कमांडर जुनैद सहराई एक साथी संग मारा गया था। इसके बाद 21 जून को जूनीमार में आइएसजेके के तीन आतंकी मारे गए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट

    February 6, 2026

    रांची में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    February 6, 2026

    पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप
    • हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट
    • Epstein Files खुलते ही मचा भूचाल, अनिल अंबानी और हरदीप सिंह पुरी का नाम आने से सियासत गरमाई
    • इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, इमामबाड़े में मचा कोहराम
    • रांची में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
    • पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.