Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ईरान युद्ध के बीच लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार सख्त, बोली– देश में कोई पाबंदी नहीं!

    March 27, 2026

    JPSC 2023: झारखंड में डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण की पोस्टिंग, बाहर के राज्यों के अधिकारी भी शामिल

    March 27, 2026

    तेल पर बड़ी राहत या राहत का भ्रम? सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»साहिबगंज में आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल
    झारखण्ड

    साहिबगंज में आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 2, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    साहिबगंज: बुधवार को साहिबगंज पुलिस लाइन मैदान में आयोजित आप की योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम बतौर  मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए । इस दौरान विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ,राजमहल सांसद विजय हांसदा, बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम, राजमहल विधायक अनंत ओझा सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और ग्रामीण मौजूद थे।

    हमारी सरकार की योजनाएं कमरे में बंद नहीं रहती : मुख्यमंत्री

    इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ का आज दूसरा दिन है । झारखंड के सभी जिलों के प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर सरकार की योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के द्वारा जनता को सरकार की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी और अधिक से अधिक सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है । सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित किसी भी समस्याओं को आप अपनी निकटता ग्राम पंचायत के शिविरों में जाकर अपनी समस्याओं का निष्पादन कर सकते हैं।सीएम ने कहा कि हमारी सरकार की योजनाएं कमरे में बंद नहीं रहती। लोगों के लिए बनी योजनाएं उनके बीच लायी जाती है। राज्य के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी सरकार यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए निजी स्कूल के तर्ज पर सरकारी स्कूल का निर्माण कर रही है। जिला वार निर्माण कार्य जारी है, जहां राज्य के गरीब बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करेंगे । श्री सोरेन ने बताया कि  सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आये आवेदनों का प्रतिदिन मॉनिटरिंग होती है। वे  खुद हर दिन रिपोर्ट लेता हैं । उन्होने कहा कि सरकार के सभी पदाधिकारी क्षेत्रों में जाकर योजनाओं की प्रगति देख रहे हैं। ऐसा उत्साह आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं से जोड़ना हमारी कोशिश है।

    संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर राज्य के आदिवासी सीएम को कैसे परेशान किया जाये यही विपक्ष की सोच है : सीएम

    विपक्ष पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर राज्य के आदिवासी सीएम को कैसे परेशान किया जाये यही विपक्ष की सोच है। मुझे परेशान करने की कोशिश के पीछे एक ही उद्देश्य है कि दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक को हक न मिले। जब राज्य के करोड़ो जन मानस का साथ हो तो इनकी कोई साजिश काम नहीं आयेगी। इतिहास गवाह है विपक्ष जैसे सामंतवादी लोग वंचित और शोषित का भला कभी नहीं सोच सकते। एकलव्य जैसे तीरंदाज से उनके गुरु ने अंगूठा मांग लिया था। कि अब चलाओ तीर। लेकिन यह वीर सिदो-कान्हू की धरती है। हमारे पूर्वजों ने हमें कभी हारना नहीं सिखाया। हमें लड़ना और लड़कर जीतना सिखाया है। श्री सोरेन ने कहा कि आज विपक्ष का कोई साथी बताये अगर वह सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को मदद पहुंचाने का काम कर रहे हैं तो? जहां लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है वहां जाना तो दूर यह दिन भर षड्यंत्र रचने में लगे रहते हैं। यह नहीं चाहते गरीब और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ मिले।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JPSC 2023: झारखंड में डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण की पोस्टिंग, बाहर के राज्यों के अधिकारी भी शामिल

    March 27, 2026

    तेल पर बड़ी राहत या राहत का भ्रम? सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!

    March 27, 2026

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ईरान युद्ध के बीच लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार सख्त, बोली– देश में कोई पाबंदी नहीं!
    • JPSC 2023: झारखंड में डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण की पोस्टिंग, बाहर के राज्यों के अधिकारी भी शामिल
    • तेल पर बड़ी राहत या राहत का भ्रम? सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानिए क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल!
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.