सिमडेगा: सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को सिमडेगा पहुंचे। यहां अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का शिलान्यास किया। सीएम ने 79 लोगों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के आगमन को ले शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

