Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप

    February 6, 2026

    हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट

    February 6, 2026

    Epstein Files खुलते ही मचा भूचाल, अनिल अंबानी और हरदीप सिंह पुरी का नाम आने से सियासत गरमाई

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिज़नेस»सिर्फ स्लीपर कोच, ज्यादा किराया
    बिज़नेस

    सिर्फ स्लीपर कोच, ज्यादा किराया

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 24, 2020Updated:April 25, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    • सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुरुआत में कुछ स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव है. ये ट्रेनें ग्रीन जोन में चलाई जा सकती हैं और सिर्फ इमरजेंसी में ही लोगों को यात्रा करने की इजाजत होगी.

    कोरोना वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया में तबाही मचा रखा है. मोदी सरकार ने इस जानलेवा वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर रखा है. इसके चलते ट्रेन, मेट्रो, फ्लाइट और सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह से बंद हैं. यह लॉकडाउन 3 मई तक चलेगा. इस बीच रेलवे ने लॉकडाउन के बाद कुछ स्पेशल ट्रेन चलाने के फॉर्मूले पर विचार कर रही है.
    सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन खत्म होने के बाद शुरुआत में कुछ स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव है. ये ट्रेनें ग्रीन जोन में चलाई जाएंगी और सिर्फ इमरजेंसी में ही लोगों को यात्रा करने की इजाजत होगी. हालांकि कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट इलाके में कोई यात्री ट्रेन नहीं चलाई जाएगी.
    इन स्पेशल ट्रेनों का किराया भी काफी ज्यादा रखा जाएगा, ताकि लोग सिर्फ इमरजेंसी में ही यात्रा करें. इससे पहले रेलवे सीनियर सिटीजन, दिव्यांगों और छात्रों समेत अन्य को किराए में मिलने वाली रियायत को बंद कर चुका है. रेलवे की कोशिश है कि जब तक कोरोना वायरस पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता है, तब तक कम से कम लोग ही यात्रा करें.

    प्रस्ताव के मुताबिक शुरुआत में सिर्फ स्लीपर ट्रेनें ही चलाई जा सकती हैं. एसी कोच और जनरल कोच वाली ट्रेनें नहीं चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों से मिडिल बर्थ को भी हटा दिया गया है. जिन लोगों का टिकट कंफर्म होगा, वो लोग ही यात्रा कर पाएंगे. टिकट कंफर्म नहीं होने पर यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा. रेलवे ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए पांच हजार आइसोलेशन बेड भी बनाए हैं.

    वहीं, लॉकडाउन के दौरान सभी यात्री ट्रेनों के आवागमन ठप होने के बावजूद रेलवे ने आवश्यक वस्तुओं के परिवहन से करोड़ों रुपये की कमाई की है. रेलवे लॉकडाउन में स्पेशल पार्सल ट्रेनें चला रहा, ताकि रोजमर्जा की आवश्यकताओं को आसानी से पूरा किया जा सके. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक स्पेशल पार्सल वैन को ई-कॉमर्स संस्थाओं और राज्य सरकारों सहित अन्य ग्राहकों द्वारा बड़े पैमाने पर परिवहन के लिए उपलब्ध कराया गया था.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    भारत-अमेरिका टैरिफ डील से आम लोगों को राहत, मोबाइल-लैपटॉप समेत कई सामान हो सकते हैं सस्ते

    February 3, 2026

    27 जनवरी को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’! भारत-EU FTA से बदलेगा खेल, अमेरिका को लगेगा बड़ा झटका

    January 23, 2026

    सोना और चांदी फिर चमके: पूरे भारत में कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानिए ताज़ा रेट

    October 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप
    • हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के खिलाफ ACB ने दाखिल की चार्जशीट
    • Epstein Files खुलते ही मचा भूचाल, अनिल अंबानी और हरदीप सिंह पुरी का नाम आने से सियासत गरमाई
    • इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, इमामबाड़े में मचा कोहराम
    • रांची में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
    • पलामू में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.