Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम

    March 13, 2026

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सीआरपीएफ के दो जवान निकले कोरोना पॉजिटिव
    Breaking News

    सीआरपीएफ के दो जवान निकले कोरोना पॉजिटिव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 3, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लातेहार: पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले में एक बार फिर कोरोना तेजी से पांव पसारने लगा है. गुरुवार को एक पुलिस पदाधिकारी और दो प्रवासी मजदूरों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद शुक्रवार को दो सीआरपीएफ जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. दो जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के साथ ही लातेहार में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 5 हो गये हैं.

    जिस जवान की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव आयी है, उसकी ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है. बताया गया कि जवान छुट्टी में अपने घर गया था. वापस आने के बाद उसे सीआरपीएफ के ही क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया था. वहीं सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. शुक्रवार को दोनों जवान के सैंपल पॉजिटिव पाये गये.

    लातेहार न्यायालय को दो दिनों के लिए किया गया बंद 

    गुरुवार को पॉजिटिव पाये गये बरवाडीह थाना के एक पुलिस पदाधिकारी की ट्रेवल हिस्ट्री सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. बरवाडीह थाना के कर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया, वहीं लातेहार न्यायालय में भी पुलिस पदाधिकारी के जाने के कारण न्यायालय को सैनिटाइज करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए दो दिनों तक न्यायालय को बंद रखा जायेगा.

    लातेहार के सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ितों को लातेहार जिला मुख्यालय में बनाये गये कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट किया गया है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कोरोना का नया मरीज मिलने के साथ ही लातेहार में कुल एक्टिव मामले 5 हो गये हैं. बता दें कि बुधवार को लातेहार जिला कोरोना वायरस मुक्त हो गया था. यहां पूर्व में पाये गये सभी 53 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर चले गये थे. 2 जुलाई को 3 कोरोना वायरस मरीज मिले थे. एक पुलिस अधिकारी समेत दो प्रवासी मजदूर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी.

    कब कितने आये मामले?

    लातेहार जिले में 5 जून की रात पांच मजदूरों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी. जो कि स्वस्थ होकर घर चले गये हैं. वहीं, 5 जून को 5 तो 8 जून को भी 5 मजदूर मिले थे. वहीं, 4 जून को तीन मरीजों की पुष्टि हुई थी. लातेहार में 17 जून को 17 कोरोना से संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए थे. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उपहार देकर कोविड-19 केयर सेंटर से मरीजों को विदाई दी थी. 11 जून को भी लातेहार में 6 कोरोना वायरस से संक्रमित मजदूर पूरी तरह स्वस्थ होकर घर चले गये थे. 11 जून को 13 ठीक हो गये थे. वहीं, 1 जुलाई को लातेहार जिला कोरोना मुक्त हो गया था. इसके बाद फिर से कोरोना वायरस लातेहार में पांव पसार रहा है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम

    March 13, 2026

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • खेत की पहरेदारी के लिए झारखंड से आते थे 5 लोग, बलरामपुर में 6 हजार में ली थी लीज पर जमीन, उगाई दो करोड़ की अफीम
    • झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक
    • झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.