Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सीसीएल में समीक्षा बैठक का आयोजन, माननीय कोयला मंत्री ने किया इक्‍सक्‍यूटिव हॉस्‍टल एवं सिक्‍यूरिटी बैरक का उद्घाटन
    झारखण्ड

    सीसीएल में समीक्षा बैठक का आयोजन, माननीय कोयला मंत्री ने किया इक्‍सक्‍यूटिव हॉस्‍टल एवं सिक्‍यूरिटी बैरक का उद्घाटन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 17, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: आज सी.सी.एल. मुख्यालय, रांची में माननीय केन्‍द्रीय कोयला मंत्री, श्री प्रल्हाद जोशी ने सीसीएल सहित कोल इंडिया के अन्‍य अनुषंगी कंपनियों के कार्य निष्पादन की समीक्षा बैठक किया। बैठक में अपर सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, श्रीमती विस्मिता तेज, सीएमडी, सीसीएल, श्री पी.एम. प्रसाद, सीएमडी, सीएमपीडीआई, श्री मनोज कुमार, सीएमडी, ईसीएल, श्री ए.पी. पांडा, कोल इंडिया के निदेशक( विपणन ) श्री मुकेश चौधरी, निदेशक (वित्‍त), सीसीएल, श्री पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (कार्मिक), सीसीएल, श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (कार्मिक), ईसीएल, श्री आहूति स्‍वायन एवं अन्‍य गणमान्‍य उपस्थित थे।

    समीक्षा बैठक में माननीय मंत्री महोदय ने सीसीएल एवं कोल इंडिया के अनुषंगी कंपनियों के वित्‍तीय वर्ष के लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने पर बल दिया। श्री जोशी ने कंपनी के कार्य-निष्पादन, चुनौतियों एवं उनके निवारण हेतु विभिन्‍न बिन्दुओं पर चर्चा किया और मंत्रालय की पूरे सहयोग का आश्‍वासन दिया।

    माननीय मंत्री ने निर्देशित करते हुये कहा कि देश की उर्जा क्षेत्र में आत्‍मनिर्भरता के दृष्टिकोण से कोयला एक प्रमुख संसाधन है तथा देश की उर्जा आवश्‍यकता पूर्ति के लिए निर्बाध रूप से कोयले के उत्‍पादन की आवश्‍यकता है।

    इससे पूर्व सीएमडी श्री पी.एम. प्रसाद ने पावर प्‍वाइंट प्रजेंटेशन के माध्‍यम से कंपनी के कोयला उत्पादन, प्रेषण, ओ.बी. रिमुवल, कोयला स्टॉक, पर्यावरण, वाशरी सहित कानून व्‍यवस्‍था एवं अन्‍य चुनौतियों से अध्‍यक्ष महोदय को अवगत कराया।

    माननीय कोयला मंत्री ने किया इक्‍सक्‍यूटिव हॉस्‍टल एवं सिक्‍यूरिटी बैरक का उद्घाटन

    आज सीसीएल, गांधीनगर कॉलोनी, कांके रोड, रांची में इक्‍सक्‍यूटिव हॉस्‍टल एवं सिक्‍यूरिटी बैरक का उद्घाटन माननीय कोयला, खान मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी परम्‍परागत रूप से फिता काटकर किया। इस अवसर पर माननीय संसद सदस्‍य, रांची, श्री संजय सेठ; माननीय विधायक, रांची, श्री सी.पी. सिंह; माननीय विधायक, कांके, श्री समरी लाल सहित अपर सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार, श्रीमती विस्मिता तेज, माननीय मंत्री के ओएसडी, श्री नारायण गंभीर, सीएमडी, सीसीएल, श्री पी.एम. प्रसाद, कोल इंडिया के निदेशक( विपणन ) श्री मुकेश चौधरी, निदेशक (वित्‍त), सीसीएल, श्री पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (कार्मिक), सीसीएल, श्री हर्ष नाथ मिश्र, सीवीओ, श्री पंकज कुमार एवं अन्‍य गणमान्‍य उपस्थित थे।

    ज्ञातव्‍य हो कि नवनिर्मित इक्‍सक्‍यूटिव हॉस्‍टल में 16 डबल बेड सहित आठ कमरा है जिसमें 40 लोग रह सकते हैं। नवनिर्मित हॉस्‍टल आधुनिक संसाधन जैसे टीवी, प्‍ले रूम आदि से सुस्‍सज्जित है। इसी तरह सिक्‍यूरिटी बैरक को अत्‍याधुनिक बनाया गया है जिसमें 90 जवान रह सकते हैं। बैरक के अंतर्गत 3 डोरमेट्रीज बनाया गया है। प्रत्‍येक डोरमेट्रीज में 30 जवान रह सकते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.