घाटशिला: गोपालपुर में सुवर्णरेखा नदी तट पर अवस्थित भव्य सूर्य मंदिर का पहला स्थापना दिवस समारोह रविवार को हवन-पूजन-कीर्तन के बीच मनेगा. सूर्य मंदिर संचालन समिति से जुड़े श्रद्धालुओं ने इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है. शनिवार को वाटर कूलरयुक्त टंकी का उद्घाटन समारोह में किया गया. 80 लीटर के वाटर कूलर, एक हजार लीटर की टंकी आदि मंदिर परिसर में लगाया गय है. स्व. बाबूलाल अग्रवाल के पुत्र समाजसेवी सह युवा
व्यवसायी अशोक अग्रवाल और विनोद अग्रवाल ने. इसका उद्घाटन अशोक और विनोद की माता गीता देवी अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सूर्य मंदिर परिषद के सदस्यों की मौजूदगी में किया. मौके पर उपस्थित कमेटी के पदधारी योगेंद्र सिंह, रंजीत ठाकुर, लक्ष्मीकांत प्यारेलालजी, रामजी मौर्या, संजय अग्रवाल आदि ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था होने पर खुशी जाहिर किया. संजय अग्रवाल और विनोद अग्रवाल ने सूर्य मंदिर परिषद के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी सूर्य मंदिर के उत्थान में अपनी सेवा देते रहेंगे.

