Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

    April 12, 2026

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सोरेन परिवार संथाल परगना को छोड़कर राज्य में किसी और सीट से नहीं नहीं लड़ सकता चुनाव: बाबूलाल मरांडी
    झारखण्ड

    सोरेन परिवार संथाल परगना को छोड़कर राज्य में किसी और सीट से नहीं नहीं लड़ सकता चुनाव: बाबूलाल मरांडी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 12, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि हेमंत सोरेन का परिवार संथाल परगना छोड़कर राज्य में और कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ सकता है और न चुनाव जीत सकता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन खुद संथाल के बरहेट से विधायक हैं। उनकी भाभी जामा से विधायक हैं और तीसरा भाई दुमका से चुनाव लड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र बनाम परिवारवाद का चुनाव है। बता दें कि सोमवार को एनडीए की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई जिसमें बाबूलाल ने उक्त बातें कही। प्रेसवार्ता में बाबूलाल के अलावा आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, भाजपा झारखंड अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बेरमो विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर बाटुल मौजूद रहे।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा- फल-फूल रहा है ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा
    राज्य में असल उद्योग बंद होने के कगार पर है लेकिन पिछले नौ महीने से यहां ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा फल-फूल रहा। ऐसी क्या हड़बड़ी थी कि 30 सिंतबर को तबादले की अधिसूचना जारी हुई और उसी दिन उस अधिसूचना के सारे तबादले रद्द भी कर दिये गये। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को बिचौलिए चला रहे हैं और जिस राज्य में बिचौलिए सरकार चलाएंगे वहां कभी भी विकास नहीं हो सकता। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में हर तरफ लूट मची हुई है, लेकिन राज्य की जनता हेमंत सरकार को जल्द ही सत्ता से उखाड़कर फेंक देगी। इसकी शुरुआत बेरमो और दुमका विधानसभा में उपचुनाव से होगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि दुमका और बेरमो उपचुनाव काफी महत्वपूर्ण है। इस चुनाव को जीतना न सिर्फ एनडीए के लिए बल्कि राज्य की जनता के लिए जरुरी है। मेरा दावा है कि दोनों सीटें एनडीए के खाते में जाएगी। दोनों विधानसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। इससे पहले हम राज्यसभा चुनाव भी मजबूती से मिलकर लड़े और जीते भी।

    सुदेश महतो ने कहा कि जिन वादों के साथ हेमंत सोरेन की सरकार सत्ता में आई थी, उन वादों के साथ दो कदम भी चलने का काम हेमंत सोरेन की सरकार ने पिछले 10 महीनों में नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के उपचुनाव में जाने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन हमारा कारण स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि चुनाव में एनडीए के दोनों प्रत्याशियों की जीत होगी। यह चुनाव भारत के लिए भी महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए कि राज्य का नेतृत्व कैसा चल रहा है।

    सिर्फ दुमका उपचुनाव तक ही नहीं बल्कि आगे भी लंबे समय तक भाजपा और आजसू मिलकर काम करेगी: दीपक प्रकाश
    भाजपा झारखंड अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि जब जब भाजपा और आजसू मिलकर काम करती है तो उसका परिणाम ज्यादा बेहतर होता है। हमलोगों ने जब जब मिलकर काम किया तो सत्ता नहीं बल्कि राज्य के विकास के लिए मिलकर काम किया। भाजपा और आजसू का गठबंधन नैसर्गिक गठबंधन है। दीपक प्रकाश ने कहा कि एनडीए गठबंधन किसान विरोधी, आदिवासी विरोध, महिला विरोध, गरीब विरोधी हेमंत सरकार के खिलाफ चुनाव जीतने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को दुमका में एनडीए प्रत्याशी लुइस मरांडी जबकि 14 अक्टूबर को बेरमो से एनडीए प्रत्याशी योगेश्वर बाटुल तेनुघाट में नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इस दौरान दोनों जगहों पर भाजपा, आजसू, लोजपा और जदयू के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ दुमका और बेरमो उपचुनाव तक ही नहीं, अब आगे भी लंबे समय तक भाजपा और आजसू ने मिलकर काम करने का निश्चय किया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी

    April 11, 2026

    झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी

    April 11, 2026

    झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद

    April 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
    • जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर क्वार्टर में घुसी, मची अफरा-तफरी
    • झारखंड में ‘बस्तर ओलंपिक’ मॉडल लागू, खेल के जरिए नक्सलवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी
    • झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल ने लगाई रोक, नेताओं के तीन नामों पर विवाद
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.