Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता बबलू यादव पर जानलेवा हमला, दो गोलियां लगने से गंभीर — CCTV में कैद पूरी वारदात

    October 24, 2025

    सुखदेव नगर में थाने के बाहर हंगामा: पांच गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

    October 24, 2025

    झारखंड के कई जिलों में छठ पूजा पर बारिश का अलर्ट

    October 24, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»स्मार्ट सिटी अवॉर्ड कांटेस्ट के दूसरे चरण में पहुंचा रांची
    राष्ट्रीय

    स्मार्ट सिटी अवॉर्ड कांटेस्ट के दूसरे चरण में पहुंचा रांची

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 7, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : केंद्र का आवास और शहरी कार्य मंत्रालय इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट आयोजित कर रहा है। कई चरणों में होने वाले इस अवार्ड के पहले चरण को रांची स्मार्ट सिटी ने सफलतापूर्वक पार कर लिया है। रांची इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड्स कांटेस्ट के दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। दूसरे चरण के लिए देश के 100 स्मार्ट शहरों में से 66 शहरों को सफलता हाथ लगी है। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय स्मार्ट सिटी शाखा के निदेशक लालचंदामा ने पत्र भेजकर स्मार्ट सिटी के सीईओ को यह जानकारी देते हुए अगले चरण के लिए एंट्रीज भेजने के लिए कहा है।

    रांची स्मार्ट सिटी ने दूसरे चरण के लिए अपनी एंट्री भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि दूसरे चरण का रिजल्ट जल्द ही घोषित होगा। गौरतलब है कि देश की 100 स्मार्ट सिटी में से दो स्मार्ट सिटी ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी हैं। ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी का मतलब है कि यहां खाली जमीन पर स्मार्ट सिटी बसाई जानी है। इसे लेकर रांची में बेहतर काम हो रहा है। यहां धुर्वा के एचईसी इलाके में 656 एकड़ जमीन पर आधुनिक स्मार्ट सिटी विकसित की जा रही है। इसके 86.5 एकड़ भूमि पर आवासीय परिसर बनाया जाएगा। यहां बनाई जा रही सड़कें 40 मीटर चौड़ी होंगी।

    आवासीय परिसर में आधुनिक हॉस्पिटल, स्कूल, समेत सभी आधुनिक नागरिक सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। पीपीपी मोड पर इन योजनाओं को स्थापित किया जाएगा। इसके लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू है। स्मार्ट सिटी में 15000 आवास बनाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के लिए हटिया डैम में अलग से आधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार हो गया है। स्मार्ट सिटी में बिजली आपूर्ति के लिए गैस आधारित आधुनिक पावर हाउस भी बन रहा है। रांची का कमांड सेंटर तैयार हो गया है। इससे रांची के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। ट्रैफिक का सिस्टम स्वचालित है। जिस तरफ आवाजाही ज्यादा होगी, उधर ज्यादा समय मिलेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    Neeraj Chopra: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा- VIDEO

    October 22, 2025

    केरल दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हेलिकॉप्टर के लैंड होते ही धंसा हेलीपैड, टला बड़ा हादसा, VIDEO

    October 22, 2025

    धनतेरस पर चमका सोना-चांदी: कीमतों में उछाल, ग्राहकों की बढ़ी भीड़

    October 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता बबलू यादव पर जानलेवा हमला, दो गोलियां लगने से गंभीर — CCTV में कैद पूरी वारदात
    • सुखदेव नगर में थाने के बाहर हंगामा: पांच गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
    • झारखंड के कई जिलों में छठ पूजा पर बारिश का अलर्ट
    • रांची में झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-2) के जवान ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका
    • चक्रधरपुर में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव: एक यात्री घायल, आरपीएफ जांच में जुटी
    • महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया बिहार का CM फेस: मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे, NDA पर सियासी हमला तय
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.