Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर

    March 20, 2026

    दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»स्मार्ट सिटी रांची में मनेगा आजादी का अमृत महोत्सव
    झारखण्ड

    स्मार्ट सिटी रांची में मनेगा आजादी का अमृत महोत्सव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 27, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की पहल पर देश के सभी स्मार्ट शहरों में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. महोत्सव को लेकर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन और रांची नगर निगम नें तैयारी शुरू कर दी है. इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. आजादी के अमृत महोत्सव में होनेवाले कार्य़क्रमों की जानकारी रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से दी गयी है.

    आजादी के अमृत महोत्सव के लिए रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन और रांची नगर निगम द्वारा आयोजित होनेवाले कार्यक्रम इस प्रकार हैं-

    डॉक्टर जाकिर हुसैन पार्क में प्लेस मेकिंग का कार्य

    प्लेस मेकिंग के तहत रांची के डॉ जाकिर हुसैन पार्क का कायाकल्प होगा और वो भी 75 घंटें में. राजधानी के पॉस इलाके और राजभवन के पास अवस्थित ये पार्क वर्षों से उपेक्षित पड़ा हुआ है. अब 75 घंटे के प्लेस मेकिंग कार्यक्रम के तहत इस पार्क को आम लोगों के आने के योग्य बनाया जाएगा.

    पार्क में एक इलाके को स्पाइस गार्डेन के रूप में विकसित किया जाएगा और अन्य आधारभूत संरचना में स्टेट ऑफ ऑर्ट की कलाकारी दिखेगी और इसे वैस्ट मेटेरियल से काफी खूबसूरत और आकर्षक बनाया जाएगा.इसके साथ हीं पार्क का रंग रोगन भी अपेक्षीत है. ये सारा कार्य 75 घंटे के अंदर होगा और इस दौरान बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं के बीच कई प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम होंगे.

    आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत इस पार्क को उस लायक बनाया जाएगा जिसमें लोग प्रतिदिन अपने बच्चों और घर के बुजुर्गों के साथ पहुंच सकें.इस प्लेस मेकिंग के लिए 30 सितंबर, 01 अक्टूबर और 02 अक्टूबर की तिथी निर्धारित की गयी है. इस पार्क का जीर्णोद्धार रांची नगर निगम के द्वारा किया जाएगा.

    फ्रिडम फ्रॉम क्राइम एंड फ्रिडम फ्रॉम ट्रैफिक

    इस थीम के मुताबिक स्मार्ट सिटी रांची में अपराध पर लगाम लगानें और जाम से मुक्ति के लिए क्या कुछ पहल की रही है, या की गयी है, इसके बारे में लोगों को अवगत कराना है. उन्हें ये भी बताना है कि सरकार की विभिन्न एजेंसिया इन मुद्दों को लेकर कितनी सतर्क और संवेदनशील हैं. और किस प्रकार के कदम उठाए जा रहे हैं.

    इसको लेकर विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं को रांची स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर का भ्रमण कराया जाएगा और डेमोंस्ट्रेशन दिखाया जाएगा.

    छात्र छात्राओं को फिल्ड में लगे इक्विपमेंट के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. तीन दिनों तक अर्थात् 01,02 और 03 अक्टूबर को आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम में विद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्र-छात्रा, एनजीओ के साथ शहर के गणमान्य लोगों को भी डेमोन्सट्रेशन के माध्यम से कमांड सेंटर और संचालित सुविधाओं और उससे जुड़े फीचर की जानकारी दी जाएगी.

    साइकिल के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना

    इस कार्यक्रम के तहत 30 सितंबर को कचहरी चौक रांची से महिलाओं का एक समूह शाम 07 बजे साइकिल के माध्यम से शहर में भ्रमण करेगा.

    इससे आम महिलाओं में ये भावना उत्पन्न होगी कि वो शाम में भी साइकिल की सवारी कर सकती हैं. इस दौरान उनके लिए साइकिल से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लेकर एक कैंप लगाया जाएगा.

    जूनियर वॉक और साइकिल चैंपियन को पहचानें

    इस कार्यक्रम के दौरान 01 अक्टूबर 2021 को सुबह 8.30 बजे मोरहाबादी मैदान में छोटे छोटे बच्चों के बीच साइकिल और पैदल चलनें की प्रतिस्पर्द्धा कराया जाएगा और विजेता को पुरस्कृत भी किया जाएगा.

    सड़कों पर पैदल और साइकिल चालकों की संख्या बढ़े

    इसके लिए 01 अक्टूबर 2021 को हीं मोरहाबादी मैदान से एक साइकिल मैराथन का आयोजन होगा जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी साइकिल के साथ दिए गए रुट में साइकिल चलाएंगे. इससे सड़क पर साइकिल से चलनें की इच्छा रखनेवाले लोगों को प्रत्साहन मिलेगा.

    कैंपेन के माध्यम से लोगों के दैनिक व्यवहार में बदलाव

    28 सितंबर 2021 को रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के पदाधिकारी और कर्मचारी अपने अपने घर से साइकिल से दफ्तर पहुंचेंगे और लोगों को ये बताएंगे कि आप इस माध्यम का इस्तेमाल प्रतिदिन अपनें कार्यस्थल तक पहुंचनें के लिए कर सकते हैं. इससे पर्यावरण, सड़क और स्वास्थ्य सभी को फायदा होगा.

    पैदल और साइकिल चालकों के लिए सुरक्षीत माहौल

    इस कार्यक्रम में कुछ लोगों का एक समूह धुर्वा डैम के किनारे साइकिल चलाएंगे. इस कार्यक्रम के माध्यम से सेफ्टी साइक्लिंग के साथ साथ मनोरंजन के लिए भी साइकिल कैसे उपयोगी है इसकी जानकारी दी जाएगी.

    गांधी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन

    02 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन, पर्यटन विभाग झारखंड और मिशन ब्लू फाउंडेशन के संयुक्त बैनर तले गाधी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. इस समारोह में डेढ़ दर्जन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्में जो कि देश के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों, गांधी जी, सरदार पटेल, सुभाषचंद्र बोस, आजादी से जुड़े आंदोलन इत्यादि पर आधारीत होंगी, दिखाया जाएगा. बच्चों के लिए क्विज कंपटीशन विभिन्न प्रकार के नाट्य संग्रह और नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन होगा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल

    March 20, 2026

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    • दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
    • जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 20th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 20th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.