Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड सरकार देगी 5000 लोगों को सब्सिडी वाला बैंक लोन, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ

    March 24, 2026

    जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में झारखंड के प्रयास तेज, राज्य की 455 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

    March 24, 2026

    झारखंड के मौसम पर तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»अंतरराष्ट्रीय»स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी को संक्रमण से बचाने के लिए अब रोबोट करेगा कोरोना टेस्‍ट , जानें कैसे
    अंतरराष्ट्रीय

    स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी को संक्रमण से बचाने के लिए अब रोबोट करेगा कोरोना टेस्‍ट , जानें कैसे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 29, 2020Updated:May 29, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    डेनमार्क । एक तरफ जहां कोरोना से शुरू हुई जंग में बड़ी संख्‍या में स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी और दूसरे योद्धा इसकी चपेट में आ रहे हैं वहीं डेनमार्क ने इसका एक सफल उपाय खोज निकाला है। यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न डेनमार्क ने दुनिया का पहला पूरी तरह ऑटोमैटिक रोबोट तैयार कर लिया है। ये अकेले ही कोविड-19 का टेस्ट करने में सक्षम है। इसकी वजह से स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी सीधेतौर पर इसकी चपेट में आने से बच सकते हैं।

     

    इस रोबोट को बनाने वाले शोधकर्ताओं का कहना है कि किसी व्‍यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए खून की जांच से लेकर स्वॉब टेस्ट तक किया जाता है। स्‍वाब टेस्‍ट के लिए नाक या गले के अंदर एक लंबा सा ईयरबड जैसा दिखने वाला स्वॉब डाल कर सैंपल लिया जाता है, लेकिन इसमें सैंपल लेने वाले के संक्रमित होने का खतरा रहता है। वहीं दूसरी तरफ ये टेस्‍ट इसकी जांच के लिए कफी कारगर माना गया है। इससे आने वाले परिणाम काफी सटीक होते हैं।

    डेनमार्क के शोधकर्ताओं द्वारा बनाए गए इस रोबोट को जून से काम में लगाया जा सकता है। इस रोबोट की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे 3डी प्रिंटर की मदद से तैयार किया गया है। कोरोना टेस्‍ट को लेकर इसकी प्रक्रिया वही है जो एक इंसान की होती है। ये रोबोट अपने सामने बैठे मरीज के मुंह में स्वॉब डालता था। सैंपल ले कर रोबोट ही स्वॉब को टेस्ट ट्यूब में डाल कर उसको ढक्कन से बंद कर देता है। इस रोबोट को बनाने में थियुसियुस रजीत सवारीमुथु समेत उनकी दस शोधकर्ताओं की टीम शामिल थी।

    आपको बता दें कि जब से इस जानलेवा महामारी ने दुनिया को अपनी चपेट में लेना शुरू किया था तब से ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करने पर जोर रहा है। लेकिन जितने ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं, उतना ही स्वास्थ्यकर्मियों पर खतरा बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया में कई स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी इसकी चपेट में आ चुके हैं। ऐसी स्थिति में ये रोबोट काफी मददगार साबित हो सकता है। प्रोफेसर रजीत का कहना है कि ना केवल कोरोना वायरस के मामले में, बल्कि भविष्य में होने वाली ऐसी दूसरी बीमारियों में भी इस रोबोट से फायदा मिल सकेगा। इससे सामान्य फ्लू की टेस्टिंग भी की जा सकेगी।

    गौरतलब है कि दुनियाभर में फैली इस जानलेवा बीमारी के बाद से स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी दिन रात अपने काम को अंजाम देने में जुटे हैं। ऐसे में उन्‍हें कई तरह की समस्‍या का सामना भी करना पड़ रहा है। इसकी एक बड़ी वजह स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा पहनी जाने वाली पीपीई किट भी है। इसको एक बार इस्‍तेमाल करने के बाद दोबारा इस्तेमाल नहीं लाया जाता है। ऐसे में उन्‍हें एक ही किट से अधिक से अधिक देर तक काम करना पड़ता है। इस किट को पहनकर टॉयलेट जाने या कुछ खाने पीने की भी इजाजत नहीं होती है।

    वहीं, यदि रोबोट की बात करें तो ये बिना रुके घंटों तक काम कर सकता है। इसके बनने के बाद उम्मीद की जा रही है कि हवाईअड्डों पर इस तरह के रोबोट लगाए जा सकेंगे ताकि स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को खतरे में डाले बिना अधिक संख्या में टेस्ट मुमकिन हो सकेंगे। इस प्रोटोटाइप का बड़े पैमाने पर निर्माण होने में तीन से चार महीने लग सकते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान-ट्रक टक्कर, कई घायल, सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप

    March 23, 2026

    दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें

    March 14, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड सरकार देगी 5000 लोगों को सब्सिडी वाला बैंक लोन, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ
    • जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में झारखंड के प्रयास तेज, राज्य की 455 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित
    • झारखंड के मौसम पर तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
    • असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी
    • चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री
    • LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.