हजारीबाग : लोहसिंघना थाना क्षेत्र के लोहसिंघना शिवपुरी मोड़ स्थित एमएम ट्रेडर्स का ताला तोड़कर 70 से 80 लाख की चोरी की गयी है. घटना बीती रात करीब 1 बजे की बतायी जा रही है. एमएम ट्रेडर्स के पास बिजली सामग्री के हैवेल्स, क्रिप्टन व पोलीकेब की एजेंसी थी.
एजेंसी के मालिक मंसूर आलम ने बताया कि रात में 7 से 8 चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर करीब 70 से 80 लाख रुपए की चोरी की है. साथ ही चोरों ने गोदाम में लगे सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.वहीं अन्य सीसीटीवी में उन लोगों का चेहरा कैद हो गया है. सीसीटीवी के वीसीआर को उठाकर अपराधी अपने साथ ले गए हैं.
एजेंसी के मालिक को सुबह 8 बजे ताला तोड़ने की सूचना मिली, उन्होंने त्वरित मौखिक सूचना थाना को दूरभाष के माध्यम से दी, बाद में थाने में लिखित आवेदन देकर उक्त लोगों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गयी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

