Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Aragoda Chowk Ranchi में Liquor Bar की License Suspended: SSP की रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन

    December 12, 2025

    यात्रियों के लिए अलर्ट: रांची–सासाराम इंटरसिटी अब पिस्का स्टेशन से होगी संचालित

    December 12, 2025

    झारखंड में शीतलहर का कहर: रांची सहित कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे

    December 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»हजारीबाग में फिर से 7 दिनों का लॉकडाउन, उपायुक्‍त ने जारी किया आदेश
    Breaking News

    हजारीबाग में फिर से 7 दिनों का लॉकडाउन, उपायुक्‍त ने जारी किया आदेश

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 14, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में कल बुधवार से पुन: लॉकडाउन लगाया जा रहा है। लगातार कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद जिले के उपायुक्त ने यह निर्णय लिया है। उपायुक्‍त ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ इस संबंध में बैठक की। इसके बाद 7 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया। इस लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

    बता दें कि हजारीबाग समेत झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से फैल रहा है। कल सोमवार को हजारीबाग में कोरोना वायरस के 39 मरीज मिले। इसमें हजारीबाग डीसी की एक वर्षीय बेटी में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया है। इस संबंध में हजारीबाग डीसी ने एक ट्वीट कर कहा कि सोमवार रात प्राप्त रिपोर्ट अनुसार मेरे सरकारी आवास व समाहरणालय कार्यालय में कार्यरत दर्जन भर स्टॉफ सहित मेरी एक वर्षीय पुत्री में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

    साथ ही मेरी व मेरे परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर एतिहातन समाहरणालय के कार्यालय अगले तीन दिन तक बंद कर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा एवं दैनिक कार्यों का संपादन ऑनलाइन किया जाएगा। मेरी सभी जिलावासियों से अपील है कि सुरक्षित रहें, अपना और अपने परिवार वालों का ख्याल रखें।

    कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बाद जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए 15 जुलाई से 7 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। आवश्यक सेवा को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद होंगे। उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए एसपी को भी निर्देश जारी किए गए हैं।

    नगर निगम क्षेत्र में लोगों को बाहर आने के लिए पास लेना अनिवार्य होगा। आवश्यक सामग्रियों की होम डिलीवरी भी होगी। मालूम हो कि लगातार शहरी क्षेत्र से कोरोना संक्रमण के मामले आ रहे थे। हजारीबाग के कल्लू चौक से एक ही परिवार के 8 लोग संक्रमित मिले थे। यहां तक कि उपायुक्त कार्यालय और आवास से 14 लोग संक्रमित मिले थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    Aragoda Chowk Ranchi में Liquor Bar की License Suspended: SSP की रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन

    December 12, 2025

    यात्रियों के लिए अलर्ट: रांची–सासाराम इंटरसिटी अब पिस्का स्टेशन से होगी संचालित

    December 12, 2025

    झारखंड में शीतलहर का कहर: रांची सहित कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे

    December 12, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Aragoda Chowk Ranchi में Liquor Bar की License Suspended: SSP की रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन
    • यात्रियों के लिए अलर्ट: रांची–सासाराम इंटरसिटी अब पिस्का स्टेशन से होगी संचालित
    • झारखंड में शीतलहर का कहर: रांची सहित कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे
    • ED ने यूपी, झारखंड, गुजरात के 25 स्थानों पर की छापेमारी, कोडीन सिरप रैकेट मामले में 67 आरोपियों पर ECIR दर्ज
    • धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: कई कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
    • Koylanchal Samvad e-paper | 12th Dec | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.