हजारीबाग : सड़क दुर्घटना में महाल, बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सड़क पर गिरे महिला,बच्ची और एक व्यक्ति को राजद अध्यक्ष संजर मल्लिक और अधिवक्ता जमील खान की पहल के बाद पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा सका.घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 डेमोटांड़ स्थित सागर होटल के पास की है. घायल व्यक्ति की पहचान केरेडारी गर्री का रहने वाले इबरार के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है इबरार बाइक से एक बच्ची व महिला के साथ चरही की तरफ जा रहा थे. डेमोटाड़ के पास एक टेंपो ने चकमा दिया, बाइक सवार टेंपो से बचने के लिए घुमा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी.ट्रक के धक्के से बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद घायल काफी देर सड़क पर पड़े रहे पर मदद को लेकर किसी ने हाथ नही बढ़ाया.

