रांची: हिंडाल्को के मुरी प्लांट में लिकर पाइप फटने से 11 मजदूर घायल हो गए हैं। इन मजदूरों को आनन फानन रांची के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 6:10 पर हिंडालको मैं लिकर पाइप में ब्लास्ट हो गया। दरअसल, प्लांट में कास्टिक पाउडर का निर्माण हो रहा था। वहां से निकला कचरा लिकर पाइप के जरिए बाहर आता है मंगलवार सुबह यह पाइप फट गया।
जिसकी चपेट में मजदूर आ गए मजदूर कहां के रहने वाले हैं। अभी इसका पता नहीं चल सका। प्रबंधन की ओर से घटनास्थल पर जाने से रोक दिया गया है। उस पूरे एरिया को ब्लॉक किया गया है। घायलों में 2 सुपरवाइजर हैं बाकी है 9 स्थाई मजदूर हैं।

