Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कलेक्टरेट में बड़ा मंथन: रांची में राजस्व बढ़ाने पर डीसी की सख्त समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी

    January 22, 2026

    GI-टैग मिथिला मखाना पहली बार विदेश रवाना, समुद्री रास्ते से दुबई पहुंची खेप

    January 22, 2026

    मनसे बोली– ‘नहीं बनने देंगे बिहार भवन’, बिहार सरकार का पलटवार—किसी में दम नहीं!

    January 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»होटल, लॉज, टूरिज्म गेस्ट हाउस को भी कोरेंटाइन व आइसोलेशन सेंटर बनाने का निर्देश
    राष्ट्रीय

    होटल, लॉज, टूरिज्म गेस्ट हाउस को भी कोरेंटाइन व आइसोलेशन सेंटर बनाने का निर्देश

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 10, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    रांची : स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिख कर अपने-अपने जिलों में स्थित होटल, लॉज, टूरिज्म गेस्ट हाउस आदि को आइसोलेशन और कोरेंटाइन सेंटर में बदलने का सुझाव दिया है. उन्होंने भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप आइसोलेशन सेंटर और कोरेंटाइन सेंटर में सुविधा देने का निर्देश दिया है. भारत सरकार द्वारा कहा गया है कि लॉकडाउन की वजह से ये खाली हैं. इनका इस्तेमाल कोरेंटाइन सेंटर के रूप में किया जा सकता है.
    गाइडलाइन के अनुसार, जो लोग सरकार के कोरेंटाइन सेंटर में नहीं रहना चाहते, वे चाहें तो पेमेंट करके बेहतर सुविधावाले कोरेंटाइन सेंटर में रह सकते हैं. इसके लिए होटल, लॉज, गेस्ट हाउस आदि को शामिल किया जा सकता है. वैसे लोग जिनके पास घर में पर्याप्त सुविधा नहीं है, वे चाहे तो यह सुविधा ले सकते हैं. इससे परिवार की सुरक्षा भी होगी और संदिग्ध आराम भी महसूस कर सकेगा.
    साथ ही सरकार के कोविड अस्पताल में कोरेंटाइन और आइसोलेशन सेंटर में लोड कम होगा. क्या है गाइडलाइन में- आइसोलेशन और कोरेंटाइन सेंटर एक साथ न हो, सुविधा देनेवाला दोनों में से कोई एक की ही सुविधा दे सकता है.- पेमेंट के आधार पर सिंगल रूम अटैच्ड बाथरूम के साथ होना चाहिये.- पेमेंट का निर्धारण राज्य सरकार के स्तर पर होना चाहिये.- इन दोनों जगहों पर कांटैक्ट में आनेवाले लोगों को ही रखा जाना चाहिये.- यहां 24 घंटे डॉक्टर और नर्स की सुविधा होनी चाहिये.- डॉक्टर नियमित रूप से संदिग्ध की जांच करते रहें.- सेवा देनेवाला सैंपल जांच करनेवाले लैब के नेटवर्क की सुविधा दे सकता है. – परिसर में वाइ-फाइ की सुविधा हो, इनमें रहनेवाले लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतू एेप अनिर्वाय रूप से हो. – रूम नियमित रूप से डिसइन्फेक्ट किये जाते रहेंगे. स्वच्छ टॉवेल दिये जाने की सुविधा हो.- खान-पान और अन्य सेवा देनेवाला सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखे.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026: 90 पदों के लिए आवेदन शुरू, 7 फरवरी तक करें आवेदन

    January 22, 2026

    Chhattisgarh: बलौदा बाजार के स्टील प्लांट में ब्लास्ट से 7 मजदूरों की मौत

    January 22, 2026

    माघ मेला में एंट्री बैन की चेतावनी! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को भेजा गया था पहला नोटिस

    January 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कलेक्टरेट में बड़ा मंथन: रांची में राजस्व बढ़ाने पर डीसी की सख्त समीक्षा बैठक, कई अहम निर्देश जारी
    • GI-टैग मिथिला मखाना पहली बार विदेश रवाना, समुद्री रास्ते से दुबई पहुंची खेप
    • मनसे बोली– ‘नहीं बनने देंगे बिहार भवन’, बिहार सरकार का पलटवार—किसी में दम नहीं!
    • CM Nitish Kumar की समृद्धि यात्रा के बीच सिवान में ब्लास्ट,1 की मौत, कई घायल
    • Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026: 90 पदों के लिए आवेदन शुरू, 7 फरवरी तक करें आवेदन
    • Republic Day 2026: 77 साल में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा इंडियन सिनेमा का जलवा, संजय लीला भंसाली रचेंगे इतिहास
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.