पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आज सुबह प्रदर्शनकारियों ने अप और डाउन ट्रैक को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इससे पहले युवाओं ने नेशनल हाईवे 75 को जाम किया था। नेशनल हाईवे से हटने के बाद युवा रेलवे ट्रैक पर बैठ गए।पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाया। जबकि युवाओं ने भी पुलिस बल को निशाने पर लेकर पत्थर फेंका. इधर एक मालगाड़ी के इंजन में तोड़फोड़ की गई है। करीब 45 मिनट तक डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने ट्रैक को जाम रखा था।पुलिस के लाठीचार्ज के बाद ट्रैक जाम हटा।घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल रेलवे ट्रैक और रेलवे स्टेशनों पर तैनात हो गई है। शुक्रवार को युवाओं ने प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर रेडमा चौक को जाम कर दिया था।रेडमा चौक पर पुलिस द्वारा जाम हटाए जाने के बाद युवा रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए थे। रेलवे ट्रैक जाम हटाए जाने के बाद भी समाचार लिखे जाने तक परिचालन सामान्य नहीं हो पाया था।
अग्निपथ भर्ती योजना के विरोधी आंच पलामू तक पहुंच गई है, जिले के युवा सड़कों पर उतर गए हैं। युवाओं ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे के अप एंड डाउनलाइन को जाम कर दिया।रेलवे ट्रैक जाम करके जमकर नारेबाजी की।इससे पहले युवाओं ने नेशनल हाईवे 75 को जाम किया था। नेशनल हाईवे से हटने के बाद युवा रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाया।
इधर, धनबाद में भी इस नई योजना को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश है। सड़क पर टायर जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ युवाओं ने नारेबाजी की।विरोध प्रदर्शन कर अपनी नराजगी जाहिर की है। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के विभिन्न खेल मैदान में बहाली के लिए प्रैक्टिस करने वाले युवकों ने शुक्रवार सुबह डिगवाडीह जवाहरलाल स्टेडियम गेट के सामने से विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की। झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचे। हजारों युवकों के अचानक विरोध प्रदर्शन में निकलने के कारण घंटों सड़क जाम लग गया है। युवकों ने जोड़ापोखर थाना के पास रुक कर जोड़दार तरीके से केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए नारेबाजी की। युवक हाथों में तिरंगा झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। युवकों ने केंद्र सरकार व पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवकों ने जगह जगह टायर जलाया और केंद्र सरकार का पुतला जलाया। वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्र ने बताया कि केंद्र सरकार सेना बहाली के लिए लंबे समय से तैयार कर रहे देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रही है। रेलवे सहित अन्य कंपनियों की तरह सेना में बहाली के लिए प्राइवेट टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. मात्र चार साल के लिए बहाली गलत तरीके का काम है।
देवघर में भी अग्निपथ योजना के खिलाफ सेना अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया, जिसके कारण पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। वहीं प्रदर्शनकारियों की ओर से भी पत्थर फेंके जाने की खबर है।

