Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अब टाटा स्टील का हिस्सा होगी टीआरएफ कंपनी, टीआरएफ के निदेशक मंडल ने दी मंजूरी
    झारखण्ड

    अब टाटा स्टील का हिस्सा होगी टीआरएफ कंपनी, टीआरएफ के निदेशक मंडल ने दी मंजूरी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 23, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    टीआरएफ लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 22 सितंबर को आयोजित अपनी बैठक में टाटा स्टील लिमिटेड में अपने प्रस्तावित समामेलन (एमल्गमेशन) के लिए योजना पर विचार किया और इसकी सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी. बोर्ड ने स्वतंत्र निष्पक्षता एवं मूल्यांकन राय के आधार पर समामेलन प्रस्ताव पर विचार किया है तथा कंपनी अधिनियम 2013 एवं भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड विनियमों के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया है. स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ताओं की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने प्रस्तावित समामेलन के लिए जिस स्वैप अनुपात को मंजूरी दी है, उसके अनुसार टीआरएफ लिमिटेड के प्रत्येक 10 शेयरों के लिए टाटा स्टील लिमिटेड के 17 शेयर होंगे.

    बेहतर पूंजी प्रवाह और तकनीक के हस्तांतरण से कंपनी की स्थिति मजबूत होगी
    टाटा स्टील के साथ टीआरएफ का व्यापारिक संबंध व्यवसाय की व्यवहार्यता सुनिश्चित करने का एक प्रमुख हिस्सा रहा है. इस वर्ष के प्रारम्भ में इसने टाटा स्टील की चल रही बड़ी विकास परियोजनाओं से महत्वपूर्ण ऑर्डर की पाइपलाइन एवं मांगों के आधार पर अपने व्यवसाय को पूरी तरह से पुनर्गठित किया है, ताकि परिसंपत्तियों एवं मानव संसाधनों का उच्च स्तर का उपयोग सुनिश्चित हो सके. व्यवसाय की वित्तीय स्थिति की ऐतिहासिक रूप से नाजुक प्रकृति, टाटा स्टील पर निर्भरता तथा संसाधन उत्पादकता, इंजीनियरिंग एवं परियोजना निष्पादन क्षमताओं में सुधार की आवश्यकता को देखते हुए प्रस्तावित समामेलन कंपनी के स्थायी भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. इससे व्यवसाय को पूंजी की बेहतर उपलब्धता के माध्यम से प्रगति करने का अवसर मिलेगा तथा नकदी प्रवाह प्रबंधन में अधिक दक्षता की सुविधा भी मिलेगी. टीआरएफ को टाटा स्टील से सर्वोत्तम प्रथाओं तथा प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण से भी लाभ होगा तथा इसके ग्राहकों को उत्पादों और सेवाओं की पेशकश उन्नत होगी.

    इससे कंपनी के ओवरहेड में कमी आएगी
    यह प्रस्तावित समामेलन केंद्रीकृत प्रोक्योरमेंट, इन्वेंट्री के अनुकूलन तथा बेहतर सुविधा उपयोग के माध्यम से तालमेल को भी बढ़ावा देगा. यह सिस्टम में ओवरहेड एवं कॉर्पोरेट लागत को कम करने में मदद करेगा. प्रस्तावित समामेलन सभी शेयरधारकों के लिए मूल्य उत्पन्न करेगा.समामेलन की योजना अब एक परिभाषित नियामक अनुमोदन प्रक्रिया में चली जाएगी, जिसमें स्टॉक एक्सचेंजों एवं एनसीएलटी द्वारा स्वीकृति शामिल है.

    बोर्ड में होगा परिवर्तनकंपनी के प्रबंध निदेशक आलोक कृष्णा ने अपनी वर्तमान भूमिका से हटने एवं एक अन्य कार्यभार संभालने की इच्छा व्यक्त की है. वह 30 सितंबर 2022 को कारोबार की समापन पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक नहीं रहेंगे. फलस्वरूप, निदेशक मंडल ने नॉमिनेशन एंड रेम्यूनेरेशन कमिटी की सिफारिश पर 1 अक्टूबर, 2022 से कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर के रूप में उमेश कुमार सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. सिंह वर्तमान में टाटा पिगमेंट लिमिटेड के मैनेजिंग डाइरेक्टर हैं और 1 अक्टूबर 2022 से मैनेजिंग डाइरेक्टर का पद ग्रहण करेंगे तथा कंपनी के प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक होंगे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.