रांची: रांची-श्री माता वैष्णो देवी कटरा – रांची तीर्थ यात्री स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. रेल मंत्रालय की ओर से ट्रेन को हरी झंडी दे दी गयी है. रांची रेल मंडल की ओर से जानकारी दी गयी कि ट्रेन संख्या 08611 रांची – श्री माता वैष्णो देवी कटरा- रांची तीर्थ यात्री स्पेशल ट्रेन 12 दिसंबर को सुबह सात बजे रांची रेलवे स्टेशन से रवाना होगी. ट्रेन का बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर स्टेशन पर ठहराव होगा. वहीं, 14 दिसंबर को दोपहर 3.15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर आगमन होगा.
यहीं, ट्रेन दिनांक 15 दिसंबर को रात के 11: 25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से प्रस्थान करेगी. जो 16 दिसंबर को दिन के 1 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. 17 दिसंबर को ट्रेन हिरिद्वार से रात के 11 बजे प्रस्थान करेगी. मथुरा आगमन 08.30 बजे होगा. फैज़ाबाद आगमन 11.20 बजे होगा. इस ट्रेन का पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा, चितरंजन, धनबाद एवं बोकारो स्टील सिटी में यात्रियों के लिए ठहराव दिया जायेगा. 20 दिसंबर को शाम 5.45 में रांची आगमन होगा.

