Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»आज से 27 फरवरी तक झारखंड के इन इलाकों में होगी बारिश
    झारखण्ड

    आज से 27 फरवरी तक झारखंड के इन इलाकों में होगी बारिश

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 25, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Heavy Downpour --- Image by © Anthony Redpath/Corbis
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर झारखंड में गुरुवार की दोपहर मौसम ने करवट ली. दिन भर तेज धूप और गरमी के बाद दोपहर ढाई बजे से आकाश में बादल छा गये. अपराह्न तीन बजे कई इलाकों में बारिश शुरू हो गयी. रांची, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, गढ़वा, रामगढ़, बोकारो, देवघर, साहिबगंज, गिरिडीह, कोडरमा सहित कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे. रांची में सात मिलीमीटर बारिश हुई. ओला गिरने से खेतों में लगी फसल व सब्जी को नुकसान हुआ.

    मौसम विभाग के अनुसार, 25 फरवरी को भी झारखंड के मध्य, दक्षिणी अौर उत्तर-पूर्व इलाकों में गरज के साथ बारिश होगी. कहीं-कहीं ओला भी गिर सकते हैं. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 26 फरवरी को संताल परगना के इलाके में बारिश हो सकती है, जबकि रांची और आसपास के इलाके में आकाश में बादल छाये रहेंगे. 27 फरवरी से मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

    उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ एक साइक्लॉनिक क्षेत्र मध्य प्रदेश, राजस्थान की तरफ से झारखंड होते हुए नगालैंड तक बन गया है. इसका असर झारखंड पर पड़ा है. न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयेगी. हवा चलने से थोड़ी ठंड का अहसास होगा.

    रांची का न्यूनतम तापमान 16.8 रहा :

    मौसम में बदलाव के बावजूद रांची का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस अौर न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा. मेदिनिनगर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस अौर न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

    तुपुदाना में वज्रपात से महिला की मौत

    तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सोदाग गांव की महुआटोली निवासी मीना तिर्की (45 वर्ष) की वज्रपात से मौत हो गयी. गुरुवार की शाम करीब चार बजे बारिश से बचने के लिए मीना तिर्की इमली पेड़ के नीचे खड़ी थी. उसी दौरान वज्रपात हुआ.

    देर रात ठनका गिरने से दो बाइक जल कर राख

    काठीकुंड थाना क्षेत्र में देर रात ठनका गिरने से 2 बाइक जल कर राख हो गये. कल शाम से ही मौसम ने करवट बदली है,जिसके बाद से ही रिमझिम बारिश हो रही है. गुरुवार देर रात प्रखण्ड के बडाचापुडिया पंचायत के छोटा भुईभुंगा गांव में हल्की बारिश के दौरान ठनका गिरने से बाबुराम टुडू के घर में आग लग गई. ग्रामीणों के प्रयास से आग तो बुझा ली गयी,जिससे पुरा घर जलने से बच गया,लेकिन रखे दो मोटरसाइकिल जलकर खत्म हो गये. पीड़ित बाबुराम टुडू काठीकुंड अंचल कार्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मी है. श्री टुडू ने बताया कि जा रहा है कि बारिश के समय घर के पास ताल के पेड़ में ठनका गिरा,जिससे सामने रखे मोटरसाइकिल में आग लग गई. आग की लपटे घर में भी पहुंच गयी,जिससे घर में भी आग लग गई थी,लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से घर को पुरी से तरह जलने से बचा लिया गया.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.