Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें

    March 25, 2026

    रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़

    March 25, 2026

    असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»आठ नकाबपोश अपराधियों ने गुमला में पूर्व प्रोफेसर के घर डकैती को दिया अंजाम, परिवार को बनाया बंधक, 90 वर्षीय महिला से दुर्व्यवहार
    झारखण्ड

    आठ नकाबपोश अपराधियों ने गुमला में पूर्व प्रोफेसर के घर डकैती को दिया अंजाम, परिवार को बनाया बंधक, 90 वर्षीय महिला से दुर्व्यवहार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 4, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गुमला जिले के शहरी क्षेत्र के दुंदुरिया में बैंक कालोनी में रविवार रात करीब ढाई बजे आठ नकाबपोश डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने इलाके में रहने वाले कार्तिक उरांव कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर नंद कुमार केशरी व उनकी पत्नी प्रो. सीमा के घर पर धावा बोला। परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर सात लाख रुपये के जेवरात व 40 हजार रुपये की लूट की। इसके बाद फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार के साथ-साथ इलाके के लोग दहशत में हैं। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।लुटेरों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है।

    घटना को लेकर पीड़ित प्रोफेसर नंद कुमार केशरी ने बताया कि हर दिन की तरह रविवार को रात घर पर परिवार के तीन सदस्य थे। इनमे उनके अलावा पत्नी प्रोफेसर डॉ. सीमा व उनकी 90 वर्षीय वृद्ध मां रामदुलारी मौजूद थीं। देर रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। वह खुद ग्राउंड फ्लोर के कमरे में सो रहे थे। वृद्ध मां उनके बगल वाले कमरे में थी। पत्नी डॉ. सीमा पहले तत्ले पर सो रही थी। रात के करीब ढाई बजे आठ नकाबपोश लुटेरे उनके घर पर आ गए। लुटेरों ने बड़ी आसानी से घर के अंदर प्रवेश करने वाले दो लोहे के दरवाजा का ताला काट दिया। इसके बाद तीसरे दरवाजे को तोड़ने की कोशिश करने लगे। इसमें वह सफल नहीं हुए। इसके बाद लुटेरे घर के बाईं ओर लगे खिड़की का ग्रील को उखाड़ दिया।

    फिर एक-एक कर वह कमरे के अंदर प्रवेश कर गए। परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे।इसी दौरान सभी लुटेरे सबसे पहले उनके कमरे में पहुंचकर हाथों से उनका मुंह बंद कर दिया।इस दौरान उनके द्वारा चीखने चिल्लाने की कोशिश की गई। इस पर उनका गला दबा दिया गया। शांति के साथ बिस्तर से उठने की बात कही।इसके बाद वह जैसे ही बिस्तर से उठे।लुटेरे उनका दोनो हाथ पीछे से बांधकर घर के अंदर मौजूद सभी सदस्यों की जानकारी ली। इसके बाद लुटेरे उन्हें लेकर उनकी मां के कमरे में पहुंचे। फिर उनकी मां के दोनो हाथों में मौजूद आभूषण को काट लिया। फिर कान का झुमका व गले से सोने का हार लूट लिए ।इसके बाद लुटेरे उन्हें लेकर फ़ास्ट फ्लोर के कमरे में पहुंचे।

    फिर उनसे आवाज दिलाकर पत्नी का कमरा खुलवाया।पत्नी द्वारा कमरा खोलते ही उनके भी गहने लूट लिए। इसके बाद परिवार के सभी लोगों को एक जगह जमा कर हाथ पैर पीछे से बांध दिया।इसके बाद लुटेरे उनसे गोदरेज की चाभी मांगी। फिर गोदरेज के अंदर एक बैग में रखे 40 हजार नगद निकालकर चार मोबाइल लूट लिया। इसके बाद दरवाजा बाहर से बंद कर भाग निकले।लुटेरों के भागने के बाद पत्नी डॉक्टर सीमा ने किसी तरह सबसे पहले अपने हाथ की रस्सी को खोला।इसके बाद पति व सास का रस्सी खोली। फिर घर से बाहर निकलकर घटना की सूचना पड़ोस में रहने वाले अपने भाई विनय कुमार केशरी को दिया। विनय ने अपने मोबाइल से 100 डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी।

    इधर सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार अहले सुबह सोमवार को करीब 4 बजे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।साथ ही एक-एक पहलुओं को बारीकियों के साथ देखा।इसके बाद लुटेरों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गए।इस दौरान थाना प्रभारी ने लुटेरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया।

    प्रोफेसर नंद कुमार केशरी ने बताया कि लुटेरे उनके घर पर करीब 45 मिनट तक रुके रहे।इस दौरान किसी अनहोनी को लेकर वे पल पल दहशत में रहे।हालांकि इस दौरान लुटेरे उन्हें माँ,दीदी चाचा बोलकर कुछ भी नही करने की बात कही।साथ ही और रुपये जेवरात की टोह ली।प्रोफेसर नंद ने बताया कि सभी लुटेरों की उम्र करीब 30 से 35 साल के आसपास थी।वे हाफ पैंट व शर्ट व टी शर्ट पहन रखे थे।उनके बोलचाल से वे स्थानीय प्रतीत नही हो रहे थे।घर के फ्रिज से वे खुद पानी निकालकर पी रहे थे।

    उनकी हाथों में लकड़ी का काठ था। अंधकार व भय के कारण उनपर और ज्यादा गौर नही कर सके।हथियार नही देख पाए। घटना की सूचना जैसे-जैसे प्रोफेसर नंद में रिश्तेदारों व शुभचिन्तकों तक पहुंची।सभी भागकर उनके घर पहुंच गए।फिर पूरे घटना की जानकारी ली।साथ ही घटना निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से अविलंब लुटेरों को गिरफ्तार करने की मांग की।

    लोगो ने बताया कि रात करीब दो ढाई बजे के बीच उनकी गली में एक चार पहिया वाहन के घुसने की आवाज सुनाई पड़ी थी।ऐसे इतनी रात को इस गली में कोई भी वाहन जल्दी नही आता है।संभवतः लूट की घटना को चार पहिया वाहन से पहुंचे लोगों द्वारा अंजाम दिया गया होगा। लोगो की इस बात को बल मिलता नजर आ रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि घटना घटी है।पुलिस इसकी जांच में जुटी है।सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।जल्द ही घटना का उद्भेदन करते हुए लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें

    March 25, 2026

    रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़

    March 25, 2026

    असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    • रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़
    • असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल
    • रांची में रामनवमी की तैयारियां तेज! CM हेमंत सोरेन को शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता, शांति बनाए रखने की अपील
    • कांग्रेस को बड़ा झटका! 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक दफ्तर छोड़ने का आदेश
    • रामनवमी 2026: रांची में बिजली विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी, डीजे-झांकी की ऊंचाई तय, सुरक्षा पर खास जोर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.