Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर

    March 20, 2026

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»उग्रवादी संगठन JJMP गुमला सुप्रीमो सुकर उरांव को उसके ही साथियों ने गोलियों से भून डाला
    झारखण्ड

    उग्रवादी संगठन JJMP गुमला सुप्रीमो सुकर उरांव को उसके ही साथियों ने गोलियों से भून डाला

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 31, 2021Updated:October 31, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गुमला: जिले के घाघरा थाना के सेहल लावादाग गांव के पास शनिवार की देर रात प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के सुप्रीमो सुकर उरांव को उसके ही साथियों ने गोलियों से भून कर हत्या कर दी। सुकर लावादाग के समीप एक पेड़ के नीचे कंबल ओढ़कर सोया हुआ था। इसी दौरान उसे गोलियों से भून दिया गया। सुकर की हत्या के बाद उसके पास से हथियार व लेवी की राशि भी गायब है।

    घटनास्थल से पुलिस ने नक्सली सुकर के बिस्तर से एक मोबाइल व दर्जनों गोली के खोखे बरामद किए। सुकर के शरीर मे 7 स्थानों पर गोली लगने के निशान हैं। सभी बरामद खोखा इंसास व एके-47 राइफल का है। बताया जाता है कि उसकी सुरछा में लगे रात्रि संतरी व अन्य सदस्यों ने मिलकर गोली मारी है। पुलिस भी उसके सदस्यो द्वारा ही गोली मारे जान की बात कह रही है। यह भी बताया जाता है कि लेवी के पैसे के लेनदेन को लेकर उसके साथियों ने सुकर की हत्या की है। मगर अभी यह कहना काफी जल्दबाजी होगी।

    पिछले 9 साल से सक्रिय था सुकर उरांव

    सुकर उरांव पिछले 9 वर्षों से गुमला जिला में सक्रिय था। 2012 में वह भाकपा माओवादी संगठन से हथियार लेकर भाग निकला था। इसके बाद वह जेजेएमपी संगठन को खड़ा करने में जुट गया था। सुकर लोहरदगा जिला स्थित सेन्हा थाना का रहने वाला था। अपराध की दुनिया में रहते हुए सुकर 9 वर्षों में क्षेत्र से बड़ी मात्रा में लेवी की वसूली कर चुका था।वह ज्यादा आंतंक नहीं करता था। मगर उसके नाम से लोग ख़ौफ खाते थे। संगठन में वह लेवी की राशि को किसी को नहीं देता था। लेवी का पैसे किसी को नहीं देने के कारण ही उसके सादस्य उससे नाराज चल रहे थे।इसकी जानकारी पुलिस को भी थी। पुलिस को यह भी पता था कि सुकर को उसके साथी कभी भी मौत के घाट उतार सकते है।मगर इसकी भनक सुकर को नहीं लगी। और हुआ भी वही सोते समय साथियों ने उसकी हत्या कर दी।

    ग्रामीणों को सुनाई दी थी गोली की आवाज

    घटना की सूचना के बाद एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, इंस्पेक्टर एसएन मंडल घटना स्थल पर पहुंच कर इसकी तहकीकात कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात में गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी ।मगर वे डर से घरों में दुबके रहे। ग्रामीणों ने पुलिस को यह भी बताया कि जहां पर घटना घटी है वहां पर सुकर पिछले कई दिनों से अपने दस्ते के साथ अस्थायी कैंप लगाकर रह रहा था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल

    March 20, 2026

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    • दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
    • जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 20th March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.