Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

    March 11, 2026

    झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे

    March 11, 2026

    झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»एक महिला की रेप के बाद निर्मम हत्या, सीने में 15 से ज्यादा बार चाकू मारा
    बिहार

    एक महिला की रेप के बाद निर्मम हत्या, सीने में 15 से ज्यादा बार चाकू मारा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 16, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बिहार: बिहार के छपरा में एक दिलदहला देने वाली वारदात हुई है। यहां स्वतंत्रता दिवस के दिन रविवार को एक महिला की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। महिला का शव नग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ा मिला। उससे कुछ दूर ही उसके कपड़े पड़े हुए थे। हैवान ने इतनी बेरहमी से हत्या की है कि शव देखकर पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। शव पर पेट, गर्दन, मुंह और सीने समेत 15 से ज्यादा जगह पर चाकू मारा गया था। महिला की आंख तक फोड़ दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

    पति के साथ गांव में रहती थी
    मामला बनियापुर थाना क्षेत्र का है। जिस महिला की हत्या की हुई उसकी उम्र 32 साल थी। वह पति के साथ गांव में ही रहती थी। रविवार शाम 4 बजे बकरियों का चारा लेने के लिए गांव के बाहर जंगल में गई थी। रोजाना की तरह जब महिला देर शाम तक घर नहीं पहुची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

    काफी देर तक तलाशने के बाद ग्रामीणें को गांव के बाहर धोबिया घाट के पास झाड़ी में महिला की लाश पड़ी मिली। शव से कुछ दूरी पर ही उसके कपड़े पड़े थे। शव देखकर ग्रामीण सहम गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। दरिंदे ने बेरहमी से महिला की हत्या की थी। पूरे शव पर खून बह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि शरीर पर 15 से ज्यादा बार चाकू के हमले से निशान थे। एक आंख भी फोड़ दी।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही रेप की पुष्टि: पुलिस
    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। वे हंगामा करने लगे। गांव वालों का कहना था कि जब तक पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं करती तब तक शव यहीं पड़ा रहेगा। इसके बाद सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

    पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया। आसपास से भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही रेप की पुष्टि होगी। हालांकि, महिला के शव पर कपड़े नहीं थे। ऐसे में आशंका है कि रेप के बाद हत्या की गई। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

    इतनी बेरहमी से हत्या क्यों?

    महिला की हत्या इतनी बेरहमी से क्यों की? यह बात पुलिस को भी समझ नहीं आ रही है। पुलिस का कहना है कि या तो हत्यारे ने शव की पहचान न हो इसके लिए शव को बुरी तरह से क्षत-विक्षत किया है। या फिर वह बुरी तरह से नशे में था। एक शंका यह भी है कि महिला ने आखिरी तक जोरदार विरोध किया हो। इस कारण से हत्यारा उस पर चाकू से वार पर वार करता चला गया।

    वारदात में कितने लोग शामिल थे? यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को आशंका है कि जहां महिला के कपड़े पड़े थे, वहां उसके साथ दरिंदगी की गई। फिर हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंका है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
    • झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे
    • झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग
    • Koylanchal Samvad e-paper | 11 March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 11 March | Ranchi
    • क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.