राज्य के गढ़वा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने वहां तैनात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी के रीडर अनिल सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। केशरी को 8000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तारी के बाद एसीबी टीम सिंह को अपने साथ ले गयी।
इसकी जानकारी देते हुए एसीबी के डीएसपी ने बताया कि मेराल थाना कांड संख्या 53/22 में धारा व नाम हटाने के लिए रीडर ने अंतू चौधरी से 8000 रुपए रिश्वत मांग की थी।
दरअसल अंतू चौधरी का पाटीदारों के साथ मारपीट हुई थी। जिसमें सिंह के द्वारा धारा व नाम हटाने के लिए अंतु चौधरी से 8000 रूपये रिश्वत लिया गया था।

