रांची: ऑक्सफोर्ड स्कूल में फी बढ़ाये जाने को लेकर आज फिर हंगामा हुआ. इस हंगामे के दौरान एक महिला घायल हो गयी है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नामकुम थाना प्रभारी को दी. सूचना मिलते ही नामकुम थाना प्रभारी ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की.
अभिभावकों ने कहा कि फी अचानक बढ़ जाने की वजह से हम लोग काफी परेशान हो गए थे. सभी अभिभावक फी कम करने की बात कह रहे थे लेकिन गेट पर तैनात गार्ड धक्का-मुक्की करने लगा और स्कूल के कैंपस से बाहर जाने का दबाव बना रहा था. नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले को फिलहाल शांत करा लिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है. नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक किसी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

