Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे

    April 10, 2026

    झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान

    April 10, 2026

    राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»अंतरराष्ट्रीय»ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर स्टडी में खुलासा, डेल्टा की तुलना में तीन गुना अधिक पुन: संक्रमण का खतरा
    अंतरराष्ट्रीय

    ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर स्टडी में खुलासा, डेल्टा की तुलना में तीन गुना अधिक पुन: संक्रमण का खतरा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दुनिया भर में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर दहशत बना हुआ है. इसी बीच, नई स्टडी में कहा गया है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट से दोबारा संक्रमण का खतरा डेल्टा या बीटा वेरिएंट के मुकाबले तीन गुणा अधिक है. ऐसे में जो लोग पहले कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं, उनके फिर से संक्रमित होने का खतरा है.

    दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य संगठनों के एक समूह की ओर प्रकाशित इस स्टडी के मुताबिक, डेल्टा या बीटा वेरिएंट की तुलना में ओमिक्रॅान वेरिएंट में पुन: संक्रमण होने की संभावना तीन गुना अधिक है. यह स्टडी देश की स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली द्वारा एकत्रित आंकड़ों पर आधारित है. यह ओमिक्रॉन की संक्रमण से बचने की क्षमता के बारे में महामारी विज्ञान का पहला प्रमाण पेश करता है. एक मेडिकल प्रीप्रिंट सर्वर पर पेपर अपलोड किया गया था और अभी तक इसकी समीक्षा नहीं की गई है.

    आंकड़ों के मुताबिक, 27 नवंबर तक कोविड पॉजिटिव टेस्‍ट वाले 28 लाख लोगों में से 35,670 संदिग्ध पुन: संक्रमण थे. यदि 90 दिनों के बाद टेस्‍ट पॉजिटिव आता है तो ऐसे मामलों को पुन: संक्रमण माना जाता है. दक्षिण अफ्रीका की डीएसआई-एनआरएफ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन एपिडेमियोलॉजिकल मॉडलिंग एंड एनालिसिस की निदेशक जूलियट पुलियम ने ट्वीट कर कहा कि हाल ही में उन लोगों में संक्रमण हुआ है, जिनका प्राथमिक संक्रमण तीनों लहर में हुआ है, जिनमें सबसे अधिक प्राथमिक संक्रमण डेल्टा लहर में हुआ.

    जुलियट पुलियम ने आगाह किया कि लेखकों के पास व्यक्तियों के टीके की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं थी. इस कारण यह जानकारी नहीं मिल सकी कि ओमिक्रॉन किस हद तक टीके से मिलने वाली प्रतिरक्षा से बचता है. बताया जा रहा है कि शोधकर्ताओं ने आगे इसका अध्ययन करने की प्लानिंग की है. कहा गया है कि ओमिक्रॉन संक्रमण से जुड़ी बीमारी की गंभीरता पर भी आंकड़ा की जरूरत है, जिसमें पूर्व में संक्रमित हो चुके व्‍यक्ति भी शामिल हैं.

    साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के एक वैज्ञानिक माइकल हेड ने रिचर्स को हाई क्वालिटी का बताया है. माइकल ने एक बयान में कहा कि यह विश्लेषण चिंतित करने वाला लगता है. पिछले संक्रमणों से मिलने वाली इम्‍युनिटी को आसानी से दरकिनार कर दिया गया है. अभी भी यह एक गलत अलार्म हो सकता है. इसकी संभावना कम और कम दिख रही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    US-Iran Ceasefire News: 15 दिनों की शांति, होर्मुज भी खुलेगा, कैसे बनी बात ? ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर

    April 8, 2026

    व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, बोले- भारत-अमेरिका संबंध बेहद अहम

    April 1, 2026

    न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान-ट्रक टक्कर, कई घायल, सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप

    March 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • TMC vs BJP: संकल्प पत्र में बड़ा टकराव, शाह ने खोले कई बड़े वादों के पिटारे
    • झारखंड-बिहार को रेलवे का मेगा गिफ्ट! नई लाइनों से सफर होगा आसान
    • राष्ट्रपति कोटे से हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा में मनोनीत, खाली सीट भरी गई
    • रंगेहाथ पकड़े गए इंजीनियर! ACB की बड़ी कार्रवाई, लाखों की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • रांची में धुर्वा सबस्टेशन गेट पर PLFI का लिफाफा और गोली मिलने से हड़कंप
    • झारखंड में 20 करोड़ की फर्जी निकासी पर बड़ा खुलासा! वित्त सचिव का सख्त आदेश, वेतन भुगतान से पहले अनिवार्य जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.