ओरमांझी: ओरमांझी प्रखण्ड के सभी 191 मतदान केंद्रों पर मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। औरमांझी प्रखंड में इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 79.66 मतदाताओं ने गांव की सरकार बनाने के लिए अपने मत का प्रयोग किया। ओरमांझी प्रखंड के सभी 18 पंचायतों के मतदान केंद्रों में सुबह से ही बूथों पर ग्रामीणों की भीड़ देखी गई। लोग मतदान शुरू होने के समय 7बजे के पहले से ही बूथों पर पहुंचकर कतारबद्ध हो गए थे जिसके बाद अपनी बारी आने पर मतदान करते देखे गए। सुबह के समय कड़ी धूप के बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ महिला पुरुषों के साथ बुजुर्ग भारी संख्या में मतदान के लिए कतार में लगे देखे गए। बुजुर्ग व दिबयांग चलने में असमर्थ देखे गए इसके बावजूद उनके बूथ पर पहुंचने पर लोगों ने उनकी मदद कर उन्हें मतदान स्थल पर पहुंचाया । ओरमांझी क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर ओरमांझी के अंचल अधिकारी विजय केरकेट्टा ने क्षेत्र की जनता और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान हुआ है वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी सत्तार अंसारी ने कहां की इस बार का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ी गई है। आम जनता को आने वाले प्रत्याशियों से काफी उम्मीदें हैं। वहीं चुनावी मैदान में खड़े सभी प्रत्याशी अपना जीत का ताल ठोकते देखे गये। अब देखना है कि 31 मई को किस प्रत्याशी के सिर पर जीत का ताज सजता है।

