Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कर्रा में 322 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और परिसंपत्ति का वितरण , मुख्यमंत्री ने किसान पाठशाला का किया शुभारंभ किया
    झारखण्ड

    कर्रा में 322 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और परिसंपत्ति का वितरण , मुख्यमंत्री ने किसान पाठशाला का किया शुभारंभ किया

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 21, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को खूंटी के कर्रा में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया  तथा 322 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया । इस दौरान अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि सुदूर क्षेत्र में लोगों को कैसे योजना का लाभ मिले। इसको लेकर आपकी सरकार चिंतित थी। पूर्व की सरकारों में लोगों को जरूरतमंदों को योजना का लाभ नहीं मिला। लेकिन आपकी सरकार ने योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है, जिसका प्रतिफल है कि सरकार आपकी योजनाओं को लेकर आपके द्वार पहुंच रही है। गांव गांव पदाधिकारी पहुंच रहें हैं, और आपको योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा जरूरतमंद आगे आकर योजनाओं का लाभ लें। योजनाएं यहां के लोगों के अनुरूप बनाई गई है।

    सभी का ध्यान रख रही सरकार

    मुख्यमंत्री ने कहा खूंटी वीर भूमि है। यहां हक अधिकार को लेकर आंदोलन हुए थे। पूर्व की सरकार में पत्थलगड़ी के खिलाफ दर्ज मामलों को आपकी सरकार ने वापस लिया है। राज्य सरकार राज्यकर्मियों को लेकर भी निर्णय लिया है। उनके वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया गया। पुलिसकर्मियों के लिए भी निर्णय लिए गए। सरकार जल्द सहायक पुलिसकर्मियों के लिए भी सम्मानजनक रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है।

    शिक्षा की बेहतरी का हो रहा प्रयास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से सभी बच्चियों को जोड़ना है। इसके लिए आयोजित हो रहे शिविर सहायक बन रहें हैं। सरकारी स्कूलों को निजी विद्यालय के तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। जहां सीबीएसई के तर्ज पर शिक्षा दी जाएगी। यहां के प्रतिभावान बच्चे विदेश में सरकार के सहयोग से निः शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं।

    उन्नत खेती में बनेगा सहायक

    मुख्यमंत्री ने कहा किसान पाठशाला का शुभारंभ हुआ है। राज्य की अधिक आबादी कृषि कार्य करती है। 100 किसान पाठशाला खोलने का निर्णय लिया है। किसानों को हमें लाभ पहुंचाना है। किसानों को इससे लाभ होगा। किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। किसान पाठशाला किसानों को वैकल्पिक संसाधनों के साथ-साथ तकनीकी सुविधाओं एवं उन्नत कृषि प्रणालियों का सामान्य तरीके से प्रयोग में लाते हुए नई तकनीकों से उन्नत खेती को बढ़ावा देने में सहायक होगा। किसानों की सालाना आय में बढ़ोतरी तथा किसानों के समेकित उत्थान का माध्यम बनाना इस पाठशाला लक्ष्य तय किया गया है।किसानों के लिए पाठशाला को पुनर्जीवित किया जा रहा है। क्योंकि किसान है तभी जीवन है।

    मुख्यमंत्री ने बढ़ाया बच्चियों का हौसला

    मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए कोचिंग संस्थान के माध्यम से सहयोग प्राप्त कर जेईई मेंस एवं नीट  में क्वालीफाई पांच छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इनको प्रोत्साहित करते एक-एक लैपटॉप उपहार स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की।। इन बच्चियों में से दयामनी सांगा और एलिशा हस्सा ने जेईई मेंस एवं दीपा पूर्ति, पूजा कुमारी एवं वाटिका कुमारी ने नीट क्वालीफाई किया है। मुख्यमंत्री ने कहा इन बच्चियों की सफलता से उत्साहित हूं। मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ यहां के छात्रों को जल्द मिलेगा। पायलट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ भी दुमका में होने जा रहा है। इस केंद्र में राज्य के युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

    इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, वरीय अधिकारी गण एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण, विभिन्न योजनाओं के लाभुक एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.