तुपुदाना: रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रांची खूंटी रोड से एक स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। इसमें 8 बोरा डोडा लदा हुआ था। मौके पर दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि एक व्यक्ति फरार हो गया। गिरफ्तार युवकों एक का नाम एलिसियस बागे है, जो सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के रैसिया गांव का रहने वाला है और वह कार चला रहा था। उसने बताया कि वह फिलहाल रांची में चुटिया थाना क्षेत्र के मुचकुंद टोली में बिकी पांडे के मकान में किराएदार है। दोनों का साथी जो फरार हो गया उसका नाम अब्राहिम था। वहीं, दूसरा युवक रंजीत महतो खूंटी थाना क्षेत्र के बांध टोली गांव का निवासी है। पुलिस ने 8 बोरा डोडा जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है।

