कोडरमा : जिले में 12 नये कोरोना के मरीज मिले हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर ट्रू नेट जांच में 6 एवं एन्टी जेन जांच में 6, कुल 12 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. जिले में पहले से 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज थे और अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है. हाल के दिनों में जिस कदर कोरोना को लेकर लापरवाही बरती जा रही है, वैसे में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के कयास लगाये जा रहे हैं.

